Showing posts with label भारत का भूगोल. Show all posts
Showing posts with label भारत का भूगोल. Show all posts

Monday

भारत का भौतिक स्वरुप

भौगोलिक रूप से भारत को ४ प्रमुख प्रदेशों में विभाजित किया गया है.
१) उत्तर का पर्वतीय प्रदेश                  ३) प्रायद्वीपीय पठार
२) उत्तर का विशाल मैदान                 ४) तटीय मैदान एवं द्वीप समूह

A उत्तर का पर्वतीय प्रदेश :- यह प्रदेश धनुषाकार रूप में ४ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है जिसमें  हिमालय पर्वत श्रेणी, ट्रांस हिमालय, और पूर्वांचल की पहाड़ियां शामिल है..
अ) हिमालय पर्वत श्रेणी :- हिमालय का विस्तार सिन्धु नदी के गार्ज से ब्रम्हपुत्र नदी के गार्ज तक लगभग २४०० कि.मी. लम्बे क्षेत्र में है. यह विश्व का नवीनतम मोडदार पर्वत है. इसका निर्माण इओसीन से प्लायोसीन काल में टेथिस सागर कि भू-सन्नति में हुआ था. इसे भौगोलिक रूप से ३ भागों में बांटा गया है.
  •  महान हिमालय:- हिमालय कि सबसे उत्तरी श्रेणी जिसे हिमाद्री व वृहत हिमालय भी कहते है. विश्व कि सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट (८८४८ मी., नेपाल) इसी में स्थित है. महान हिमालय में स्थित प्रमुख शिखर कंचनजंगा,मकालू,धौलागिरी, आदि है. यहाँ से गंगा, यमुना और उसकी कई सहायक नदियाँ निकलती है. गंगोत्री एवं जेमू हिमनद प्रमुख है.
  • लघु हिमालय:- महान हिमालय के दक्षिण में स्थित इस पर्वत श्रेणी कि औसत ऊंचाई ३७००-४५०० मीटर है, जिसे "हिमाचल" व "मध्य हिमालय" भी कहते है. इसमें शिमला, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा जैसे पर्यटन स्थल स्थित है. लघु हिमालय के ढाल में स्थित छोटे-छोटे मैदान को कश्मीर में "मर्ग" और उत्तराखंड में "पयार" कहते है.
  • शिवालिक हिमालय:- हिमालय के इस सबसे दक्षिणी भाग को बाहय हिमालय या उप हिमालय भी कहते है. इसकी औसत ऊंचाई लगभग ६००० मी. है. इसके मध्यवर्ती मैदानी भाग को "दून" कहते है.
ब) ट्रांस हिमालय :- यह महान हिमालय के उत्तर और तिब्बत के दक्षिण में स्थित है. इसमें कराकोरम, लद्दाख, जास्कर, और कैलाश पर्वत श्रेणियां प्रमुख है. ट्रांस हिमालय में भारत कि सबसे ऊँची और विश्व कि दूसरी सबसे ऊँची चोटी गोडविन ऑस्टिन (K-2) ८६११मी. कराकोरम श्रेणी में स्थित है. सिन्धु, सतलुज, और ब्रम्हपुत्र इस श्रेणी कि प्रमुख नदियाँ है. भारत का सबसे बड़ा हिमनद "बाल्टेरों" इसी में स्थित है..

स) पूर्वांचल कि पहाड़ियां :- यह भारत-म्यांमार सीमा पर उत्तर से दक्षिण अर्ध-चंद्रकार रूप में विस्तृत है. इस श्रेणी में नागा, पटकोई, और लुसाई पहाड़ियां प्रमुख है.

हिमालय का प्रादेशिक विभाजन
१) पंजाब हिमालय:- कश्मीर से लेकर हिमाचल तक सिन्धु और सतलुज नदी के बीच लगभग ५६२ कि.मी. लम्बाई के इस क्षेत्र में बनिहाल, पीरपंजाल,जोजिला एवं बुर्जिल दर्रे स्थित है.
२) कुमायूं हिमालय:- सतलुज नदी से काली नदी के बीच लगभग ३२० कि.मी. लम्बाई के इस विस्तृत क्षेत्र का सर्वोच्च शिखर नंदा देवी है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, और कमेट अन्य प्रमुख शिखर है. भागीरथी,अलकनंदा, और यमुना नदी का उद्गम स्थल इसी में है.
३) नेपाल हिमालय:- हिमालय का सबसे लम्बा (८०० कि.मी.) प्रादेशिक विभाग जो काली नदी और तीस्ता नदी के बीच स्थित है. माउन्ट एवेरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू जैसे विश्व के सर्वोच्च शिखर इसी भाग में है.
४) असम हिमालय:- तीस्ता नदी से ब्रम्हपुत्र नदी के बीच स्थित यह प्रदेश लगभग ७५० कि.मी. क्षेत्र में फैला है. इसमें दफ़ला, मिस्मी जैसे अन्य भू-भाग स्थित है.

B उत्तर के विशाल मैदान :- उत्तर के पर्वतीय प्रदेश और प्रायद्वीपीय पठार के बीच लगभग ७.५ लाख वर्ग कि.मी. क्षेत्र में विस्तृत इस भाग कि लम्बाई २४०० कि.मी. और चौड़ाई १०० कि.मी. से ५०० कि.मी. के मध्य है. यह विश्व का सबसे विशाल जलोढ़ निर्मित मैदान है. इसका निर्माण प्लीस्टोसीन और होलोसीन युग में हुआ माना जाता है. विशाल मैदान को प्रादेशिक रूप से ४ भागों में बांटा गया है.
  • पंजाब हरियाणा का मैदान:- इसका निर्माण सतलुज, रावी, और व्यास नदियों द्वारा हुआ है. यह भाग मुख्यतः बांगर मिट्टी का है. दो नदियों के बीच भू-भाग को दोआब कहते है.
  • राजस्थान का मैदान:- इसके अंतर्गत राजस्थान का शुष्क प्रदेश और अरावली के पश्चिम का बांगर प्रदेश शामिल है..यहाँ कि मुख्या नदी लूनी है. इसमें डीडवाना, संभार, डेगाना जैसी खरे पानी कि झीलें है.
  • गंगा का मैदान:- भारत के इस सबसे उपजाऊ कृषि आधारित प्रदेश का विस्तार उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल तक है. यह क्षेत्र नहरों के द्वारा सिंचित है.
  • ब्रम्हपुत्र का मैदान:- हिमालय पर्वत और मेघालय पठार के बीच स्थित यह एक लम्बा व संकरा मैदान है. इसमें विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप "मंजुली" स्थित है.
C प्रायद्वीपीय पठार :-  यह आर्कियन चट्टानों से निर्मित विश्व का प्राचीनतम पठार है. भारत के इस प्रदेश कि औसत ऊंचाई ४५०मी. से ७५० मी. के बीच है. प्रायद्वीपीय पठार में निम्न प्रमुख पर्वत है.
  • पश्चिमी घाट पर्वत :- महाराष्ट्र से तमिलनाडु के बीच स्थित इस पर्वत को सह्याद्री पर्वत भी कहते है जो वास्तव में प्रायद्वीपीय पठार का अपरदित खड़ा कगार है. इसका पश्चिमी ढाल तीव्र और पूर्वी ढाल मंद है. कल्सुबाई (१६४६ मी.) और महाबलेश्वर (१४३८ मी.) इसकी मुख्य चोटियाँ है. गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, और भीमा इस भाग कि प्रमुख नदियाँ है. पूर्वीघाट-पश्चिमीघाट दोनों आपस में नीलगिरी कि पहाड़ी में मिलते है जिसका सर्वोच्च शिखर दोदबेटा (२६३७ मी.) है. नीलगिरी के दक्षिण में अन्नामलाई पहाड़ी स्थित है जिसका सर्वोच्च शिखर "अनैमुड़ी" है.
  • पूर्वी घाट पर्वत :- यह उत्तर में महानदी घाटी (ओड़िसा) से लेकर नीलगिरी कि पहाड़ी तक समुद्रतटीय मैदान के समान्तर फैला हुआ है. इसकी ऊंचाई पश्चिमी घाट से कम है. इसका सर्वोच्च शिखर "महेंद्रगिरी" है. यह पर्वत खोंड़ालाइट, चार्कोलाइट और नीस चट्टानों से बना है. यह पर्वत कई भागों में बंटा है जिसमे शेवराय, जावदी, कोल्लामलाई पहाड़ी प्रमुख है. 
  • अरावली पर्वत :- यह विश्व का प्राचीनतम अवशिष्ट पर्वत है, जो गुजरात से दिल्ली तक लगभग ८५० कि.मी. में विस्तृत है. इसका सर्वोच्च शिखर " गुरु शिखर (१७२२मी.)" है. जैन धार्मिक स्थल "दिलवाडा का मंदिर" माउन्ट आबू इसी में स्थित है. इसे दिल्ली के निकट "दिल्ली कि पहाड़ियों" के नाम से जाना जाता है.
  • विंध्यांचल पर्वत :- परतदार चट्टानों से निर्मित इस पर्वत के अधिकांश भाग में लाल पत्थर कि अधिकता है. गुजरात, मध्य प्रदेश और झारखण्ड में यह विंध्यांचल, भारनेर, कैमूर और पारसनाथ कि पहाड़ियों के रूप में स्थित है.
  • सतपुड़ा पर्वत :- यह एक ब्लाक पर्वत है जो उत्तर में नर्मदा नदी और दक्षिण में ताप्ती नदी के बीच काली मिट्टी के प्रदेश में स्थित है. यह गुजरात से प.बंगाल तक महादेव, मैकाल, छोटा नागपुर पठार और राजमहल कि पहाड़ियों के रूप विस्तृत है. इसकी सर्वोच्च छोटी पचमढ़ी स्थित धूपगढ़ है.
प्रायद्वीपीय भारत के प्रमुख पठार
  • दक्कन का पठार :- गुजरात, महाराष्ट्र, म.प्र. और कर्णाटक  के बीच लगभग ५ लाख वर्ग कि.मी. में फैले इस पठार के अंतर्गत कर्णाटक का पठार, मालवा का पठार, तेलंगाना का पठार और तमिलनाडु का पठार शामिल है. कालीमिट्टी का यह क्षेत्र कृषि हेतु उपयुक्त है. बाबाबुदन कि पहाड़ी लौह अयस्क के लिए प्रसिध्द है.
  • छोटा नागपुर का पठार :- रिहंद नदी के पूर्व स्थित यह क्षेत्र भारत के खनिज संसाधन के लिए जाना जाता है. इसका विस्तार झारखण्ड, छत्तीसगढ़, प. बंगाल तक है.
  • मेघालय / शिलोंग का पठार :-यह पत्थर पूर्व में खासी, गारो, और जयंती पहाड़ियों के बीच स्थित है ;
D तटीय मैदान एवं द्वीप समूह :-  भारत में तटीय मैदानों का विस्तार पूर्वी एवं पश्चिमी घाट में है.
  • पश्चिम तटीय मैदान :- उत्तर में कच्छ से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तृत इस तटीय मैदान के अंतर्गत कच्छ प्रायद्वीप, काठियावाड़ प्रायद्वीप, कोंकण तट (गोवा-महाराष्ट्र), कन्नड़ तट (कर्नाटक) और मालाबार तट (केरल) शामिल है. प्रसिध्द वेम्बनाद झील (केरल) इसी में स्थित है. यह मैदान नारियल, रबड़, चाय, और मसाले के उत्पादन के लिए प्रसिध्द है.
  • पूर्वी तटीय मैदान:- यह मैदान उत्तर में गंगा के मुहाने से कुमारी अंतरीप तक फैला है. इसके उत्तरी भाग को उत्तरी सरकार और दक्षिणी भाग को कोरोमंडल तट कहते है. यह मैदान पश्चिमी तट से अधिक चौड़ा है. बालू के जमाव और मैदान के मध्य समुद्री जल के जमा होने से कई लैगूनों जैसे कोलेरू, चिल्का, का निर्माण हुआ है. 
द्वीप समूह :- भारत में द्वीपों की संख्या लगभग २४७ है जिनमे से लगभग २०४ बंगाल की खाड़ी में और शेष अरब सागर में स्थित है. अरब सागर में स्थित द्वीप प्रवाल भित्तियां है. मिनीकाय द्वीप, लक्ष्यद्वीप, कावारात्ति, अमिनदीव आदि अरब सागर के प्रमुख द्वीप है इसमें से मिनीकाय द्वीप सबसे बड़ा है. अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी का महत्वपूर्ण द्वीप है. जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु "पिग्मेलियन पॉइंट (इंदिरा पॉइंट)" ग्रेट निकोबार में स्थित है. अंदमान द्वीप की सबसे ऊँची चोटी "सैडल पीक" है. १० डिग्री चैनल छोटा अंदमान और कर निकोबार के बीच स्थित है.


द्वारा:- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)

Friday

भारत की जलवायु


जलवायु- किसी स्थान विशेष की वायुमंडलीय दशाओं को जलवायु कहते है.
मानसून- इसकी उत्त्पत्ति अरबी के "मौसिम" शब्द से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ है "ऋतुनिष्ठ परिवर्तन"

भारतीय जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक-
  1. भारत की स्थिति और उच्चावच 
  2. कर्क रेखा का भारत के मध्य से गुजरना.
  3. उत्तर में हिमालय और दक्षिण में हिंद महासागर की उपस्थिति.
  4. पृष्ठीय पवनें और जेट वायु धाराएँ 
मानसून उत्पत्ति के कारण-
  • जल व थल का असमान रूप से गर्म होना .
  • ग्रीष्म ऋतु में थलीय भाग अधिक गर्म होते है जिससे थल में "निम्न दाब" का क्षेत्र बनता है. फलतः अधिक दाब की पवनें निम्न दाब की ओर प्रवाहित होने लगती है ये पवनें समुद्र की ओर से वर्षाजल लेकर आती है..
<> मानसून सम्बन्धी तथ्य :-
  • उष्णकटिबंधीय भाग में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप में मानसूनी प्रकार की जलवायु है.
  • मानसून मूलतः हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं।
  •  भारत में मानसून के दो प्रकार है दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून (जून से सितम्बर, वर्षा काल ) व उत्तर-पूर्वी मॉनसून (दिसंबर-जनवरी, शीत काल) जिसमे से अधिकांश वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून द्वारा होती है ।
  • द.पश्चिम मानसून की दो शाखाएं है- अरब सागर शाखा (प.तट, महाराष्ट्र,गुजरात, म.प्र. आदि ) तथा बंगाल की खाड़ी शाखा (पूर्वोत्तर,बिहार, उ.प्र आदि )
  • भारत की कुल सालाना जल वर्षा का करीब 3/4 भाग मानसूनी वर्षा से प्राप्त होता है.
  • मौसम वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए संपूर्ण भारत को 35 उपमंडलों में विभाजित किया गया है.
  • मानसून वर्षा का अधिकांश भाग वर्षा के चार महीनों जून से सितंबर (वर्षा ऋतु) के बीच होता है.
  • मानसून का अधिक प्रभाव पश्चिमी घाट तथा पूर्वोत्तर हिमालयी इलाके में होता है जबकि पश्चिमोत्तर भारत में बहुत न्यून वर्षा होती है.
<> मानसून का फटना :- आद्रता से परिपूर्ण द.पश्चिमी मानसून पवन  स्थलीय भागों में पहुचकर बिजली के गर्जन के साथ तीव्र वर्षा कर देती है अचानक हुई इस प्रकार के तेज बारिश को "मानसून का फटना" कहते है.
<> मानसून का परिच्छेद :- द.पश्चिम मानसून के वर्षा काल में जब एक या अधिक सप्ताह तक वर्षा नहीं होती तो इस घटना/अंतराल को "मानसून परिच्छेद" या "मानसून विभंगता" कहते है.

<> लू :- ग्रीष्म ऋतु में भारत के उत्तरी पश्चिमी भागों में सामान्यतः दोपहर के बाद चलने वाली शुष्क एवं गर्म हवाओ को लू कहते है इसके प्रभाव से कई बार लोगों की मृत्यु भी हो जाती है .

<> काल बैशाखी :- ग्रीष्म ऋतु में स्थलीय एवं गर्म पवन और आद्र समुद्री पवनों  के मिलने से तड़ित झंझा युक्त आंधी व तूफ़ान की उत्पत्ति होती है जिसे पूर्वोत्तर भारत में "नार्वेस्टर" और प. बंगाल में "काल बैशाखी" कहा जाता है.

<> आम्र वृष्टि :- ग्रीम काल में कर्नाटक में स्थलीय एवं गर्म पवन और आद्र समुद्री पवनों के मिलने से जो वर्षा होती है वह आम कि स्थानीय फसल के लिए लाभदायक होती है इसलिए इसे "आम्र वृष्टि" कहते है.

<> चक्रवात :-  वायुदाब में अंतर के कारण जब केंद्र में निम्न वायुदाब और बाहर उच्च वायुदाब हो तो वायु चक्राकार प्रतिरूप बनती हुई (उत्तरी गोलार्ध में Anti-Clockwise) उच्च दाब से निम्न दाब की ओर चलने लगती है इसे चक्रवात कहते है.



द्वारा :- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)

Sunday

भारत की प्रमुख नदी परियोजनाएं

बहु-उद्देशीय नदी घटी परियोजनाओं को "आधुनिक भारत का मंदिर" कहते है क्योकि इसके निम्न लाभ है l
  1. सिंचाई का प्रबंध,
  2. जल विद्युत् का उत्पादन,
  3. बाढ़ नियंत्रण,
  4. पर्यावरण की रक्षा,
  5. अन्तः-स्थलीय नौपरिवहन का विकास,
  6. भू-संरक्षण और मत्स्य पालन का विकास.
देश की कुछ प्रमुख नदी परियोजनाएं 
1 . दामोदर घटी परियोजना:-
  • दामोदर नदी में विकसित स्वतंत्र भारत की "प्रथम बहु-उद्देशीय नदी परियोजना"
  • इस योजना को अमेरिका की "टिनेसी योजना" के माडल के आधार पर बनाया गया.
  • दामोदर नदी को पहले बंगाल का शोक कहा जाता था.
  • इस परियोजना के तहत " तिलैया बांध, कोनार बांध, मैथन बांध, पंचेत बांध और दुर्गापुर बैराज का निर्माण किया गया है.
  • इसका उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन है.
  • इसका मुख्या लाभ झारखण्ड और प.बंगाल राज्यों की मिलता है.
2 . कोसी परियोजना:-
  • बिहार का शोक मानी जाने वाली कोसी नदी पर भारत और नेपाल की संयुक्त परियोजना.
  • कोसी नदी में निर्मल "हनुमान नगर बैराज" से नहर निकाली गई है.
  • इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण है और बिहार-नेपाल के लिया लाभदायी योजना है.
3 . गंडक परियोजना :-
  • यह भारत-नेपाल के बीच गंगा की सहायक गंडक नदी पर बनी है.
  • इसका उद्देश्य सिचाई व विद्युत् उत्पादन है.
  • इससे नेपाल, बिहार, और उत्तर प्रदेश को लाभ होता है.
4 . हीराकुंड बांध परियोजना:-
  • उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर महानदी में बना भारत का यह सबसे लम्बा बाँध (4.8 कि.मी.) है.
  • महानदी के डेल्टा क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण के लिए इस योजना को प्रारंभ किया गया.
  • सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, और विद्युत् उत्पादन इसके मुख्य उद्देश्य है. 
5 . तुंगभद्रा नदी परियोजना:-
  • तुंगभद्रा नदी पर स्थित कर्नाटक और आंध्र प्रदेश कि संयुक्त परियोजना,
  • सिंचाई और विद्युत् उत्पादन इसके मुख्य उद्देश्य है.
 6 . नागार्जुन सागर परियोजना:-
  • आंध्र प्रदेश में  कृष्णा नदी पर बनी इस परियोजना का नामकरण प्रसिध्द बौध्द संत नागार्जुन के नाम से किया गया.
  • इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन है.
  • इससे लाभान्वित राज्य कर्नाटक और आंध्र प्रदेश है.
7 . भाखड़ा-नांगल परियोजना:-
  • पंजाब में सतलुज नदी में स्थित भारत की सबसे बड़ी बहु-उद्देशीय परियोजना है.
  • भूकंपीय क्षेत्र में स्थित यह विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है.
  • इस बाँध के पीछे बनी झील का नाम गोविन्द सागर है जो की सिखों के 10वे  गुरु गोविन्द सिंह के नाम से है.
  • इसकी सहायक इंदिरा गाँधी परियोजना के तहत राजस्थान तक इंदिरा नहर का विकास किया गया है. जो की भारत की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है .
  • इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन है.
  • पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा इससे लाभान्वित होने वाले राज्य है.
8 . थीन बाँध परियोजना (जमनालाल बजाज सागर):-
  • पंजाब में रावी नदी पर स्थित परियोजना.
  • सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन मुख्य उद्देश्य 
9 . चम्बल घाटी परियोजना :-
  • चम्बल नदी में स्थित मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की संयुक्त परियोजना,
  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में गाँधी सागर और राजस्थान में राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर एवं कोटा बैराज बांधों का निर्माण किया गया है.
  • इसका मुख्य उद्देश्य मृदा संरक्षण , सिंचाई एवं विद्युत् उत्पादन है.
  • इससे लाभान्वित राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान है.
10 . नर्मदा घाटी परियोजना :-
  • इसके तहत 5 बड़े बांधों का निर्माण किया गया है. रानी अवन्ती सागर (बरगी बाँध), इंदिरा सागर, सरदार सरोवर बाँध, महेश्वर बाँध, ओम्कारेश्वर बाँध. 
  • इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई, जल-विद्युत् उत्पादन और मृदा संरक्षण है.
  • सरदार सरोवर बाँध मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र व राजस्थान की संयुक्त परियोजना है.
  • मेघा पाटकर द्वारा "नर्मदा बचाओ आन्दोलन" उल्लेखनीय है.

अन्य प्रमुख नदी परियोजनाएं,
 
 
 परियोजना का नाम 
 नदी 
 सम्बंधित राज्य 
मयूराक्षी परियोजना
मयूराक्षी नदी
प.बंगाल 
फरक्का परियोजना
गंगा / भागीरथी
प.बंगाल
काकरापारा परियोजना
ताप्ती नदी
गुजरात
उकाई परियोजना
ताप्ती नदी
गुजरात
पोचम्पाद परियोजना
गोदावरी नदी
कर्नाटक
रिहंद परियोजना
रिहंद नदी
उत्तर प्रदेश
इदुक्की परियोजना
पेरियार नदी
केरल
माताटीला परियोजना
बेतवा नदी 
मध्य प्रदेश
जायकवाड़ी परियोजना
गोदावरी नदी
महाराष्ट्र
नाथपा-झाकरी परियोजना
सतलुज नदी
हिमाचल प्रदेश
मचकुंड परियोजना
मचकुंड नदी
उड़ीसा और आंध्र प्रदेश
तुलबुल परियोजना
झेलम नदी
जम्मू & कश्मीर
दुलहस्ती परियोजना
चिनाब नदी 
जम्मू & कश्मीर
कोयना परियोजना
कोयना नदी
महाराष्ट्र
सलाल परियोजना
चिनाब नदी
जम्मू & कश्मीर
टनकपुर परियोजना
महाकाली नदी 
भारत-नेपाल सीमा (उत्तर प्रदेश)
साबरमती परियोजना
साबरमती नदी
गुजरात
शारदा परियोजना
शारदा नदी
उत्तर प्रदेश
बाण सागर परियोजना
सोन नदी
मध्य प्रदेश
मैटूर परियोजना
कावेरी नदी
तमिलनाडु
सबरिगिरी परियोजना
पम्बा-काकी
केरल
श्री सैलम परियोजना
कृष्णा नदी
कर्नाटक
चुखा परियोजना
वांग्चु नदी         
 
द्वारा:- विवेकानंद उर्जा पुंज,   जबलपुर (म.प्र)

Saturday

भारत का भूगोल- मुख्य तथ्य

क्षेत्रफल = 32,87,263 वर्ग कि.मी.
अक्षांशीय विस्तार = 8 डिग्री 4 मिनिट उत्तरी अक्षांश से 37 डिग्री  6  मिनिट उत्तरी अक्षांश तक
देशंतारीय विस्तार = 68  डिग्री 7  मिनिट पूर्वी देशांतर से 95 डिग्री 25  मिनिट पूर्वी देशांतर तक 
उत्तर से दक्षिण की लम्बाई = 3214 कि.मी.
पूर्व से पश्चिम की लम्बाई = 2933 कि.मी.
द्वीपों सहित तट की लम्बाई = 7516.5 कि.मी.
स्थलीय सीमा की लम्बाई = 15200 कि.मी.

* भारत का सबसे पूर्वी छोर अलोंग नगर (अरुणाचल प्रदेश) और  पश्चिमी छोर द्वारका (गुजरात)  है.
* भारत का सबसे दक्षिणी छोर अंदमान द्वीप में स्थित " इंदिरा पॉइंट " है.
* भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व का 2.4% है. और यह विश्व का 7वा सबसे बड़ा देश है .

* भारत-चीन सीमा (3917 कि.मी) से लगे राज्य (5)= जम्मू & कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश.
* भारत-पाकिस्तान सीमा ( 3310 कि.मी) से लगे राज्य (4)= जम्मू & कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात.
* भारत-बांग्लादेश सीमा ( 4096 कि.मी) से लगे राज्य (5)= प.बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा.
सर्वाधिक लम्बी सीमा रेखा बांग्लादेश के साथ ही है.
* भारत-चीन कि बीच 1914  में शिमला सम्मलेन के आधार पर  "मैकमोहन रेखा" का निर्धारण किया गया.
* हिमालय प्रदेश में स्थित भूटान कि प्रतिरक्षा कि जिम्मेदारी एक विशेष संधि के द्वारा भारत पर  है.

* भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ.
* क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य= राजस्थान 
* क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य= गोवा
* जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य = उत्तर प्रदेश 
* जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य= सिक्किम
* कर्क रेखा भारत में 8 राज्यों से होकर गुजरती है.
गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,झारखंड, प.बंगाल,त्रिपुरा, मिजोरम.
* भारत को उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु वाला प्रदेश कहते है.
* भारत में 80 %  से भी अधिक वर्षा दक्षिणी पश्चिमी मानसून से होती है..
* अम्बाला शहर (पंजाब) गंगा और सिन्धु नदी का जल-विभाजक क्षेत्र है.
* भारत में सर्वाधिक 51 % भूमि कृषि हेतु है जबकि विश्व में मात्र 14 % है.
* भारत का प्रथम जल-विद्युत संयंत्र 1902 में शिवसमुद्र जलप्रपात में कावेरी नदी पर प्रारंभ किया गया था. यह एशिया का भी प्रथम संयंत्र था.
* बंगलुरु भारत का प्रथम नगर है , जहाँ इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग किया गया (1906).
* सर्वाधिक  जनसँख्या वाला नगर "मुंबई" है.
* भारत कि ओर से अंटार्कटिका में प्रथम वैज्ञानिक शोध दल 1981 में भेजा गया था . 
* भारत का राष्‍ट्रपति देश का प्रधान होता है, जबकि प्रधानंत्री सरकार प्रमुख होता है और मंत्रिपरिषद् की सहायता से शासन चलाता है जो मंत्रिमंडल मंत्रालय का गठन करते हैं।
* भारत की सबसे लम्बी नाहर "इंदिरा गाँधी नहर" है जो पंजाब से राजस्थान तक विस्तृत है .
* सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला राज्य प.बंगाल है. उसके बाद केरल और बिहार है.
* भारत में सबसे पहले कम्प्युटराइज रिजर्वेशन दिल्ली में प्रारंभ किया गया था (1986).
* भारत में सर्वाधिक समुद्रतटीय सीमा रेखा गुजरात (लगभग 1200 कि.मी.) है,तत्पश्चात आन्ध्र प्रदेश का स्थान आता है.
* भारत में उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जिसकी सीमा सर्वाधिक राज्यों से मिलती है.



द्वारा:-
विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र).