Friday

वित्त व्यवस्था : महत्वपूर्ण तथ्य एवं शब्दावली


मौद्रिक दरें:
१)        सी.आर.आर.(नकद आरक्षण अनुपात):- सी.आर.आर. वह धन है जो बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास गारंटी के रूप में रखना होता है.
२)      बैंक दर :- जिस दर पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है बैंक दर कहलाती है.
३)      वैधानिक तरलता अनुपात (एस.एल.आर.):- किसी आपात देनदारी को पूरा करने के लिए वाणिज्यिक बैंक अपने प्रतिदिन कारोबार नकद सोना और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के रूप में एक खास रकम रिजर्व बैंक के पास जमा कराते है जिस एस.एल.आर. कहते है..
४)      रेपो रेट:- रेपो दर वह है जिस दर पर बैंकों को कम अवधि के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज मिलता है. रेपो रेट कम करने से बैंको को कर्ज मिलना आसान हो जाता है.
५)      रिवर्स रेपो रेट:- बैंकों को रिजर्व बैंक के पास अपना धन जमा करने के उपरांत जिस दर से ब्याज मिलता है वह रिवर्स रेपो रेट है..
लीड बैंक योजना :- जिलों कि अर्थव्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से इस योजना का प्रारंभ १९६९ में किया गया. जिसके तहत प्रत्येक जिले में एक लीड बैंक होगा जो कि अन्य बैंकों कि सहायता के साथ साथ कार्यक्रमों के माध्यम से वित्तीय संस्थाओ के बीच समन्वय स्थापित करेगा.
निष्पादन बजट:- कार्यों के परिणामों या निष्पादन को आधार बनाकर निर्मित होने वाला बजट निष्पादन बजट है  इसे कार्यपूर्ति बजट भी कहते है.
जीरोबेस बजट:- इस बजट में किसी विभाग या संगठन कि प्रस्तावित व्यय मांग के प्रत्येक मद को शुन्य मानते हुए पुनर्मूल्यांकन किया जाता है. भारत में इसे सर्वप्रथम काउन्सिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CISR)में लागू किया गया और १९८७-८८ से सभी विभागों व मंत्रालयों में लागू हो गया.
आउटकम बजट :- इसके तहत प्रत्येक विभाग/ मंत्रालय के भौतिक लक्ष्यों को अल्प अवधि में निरीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए रखा जाता है.
जेंडर बजट :- इस बजट के माध्यम से सरकार महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रतिवर्ष एक निश्चित राशि का प्रावधान बजट में करती है.
प्रत्यक्ष कर :- वह कर जिसमे कर स्थापितकर्ता (सरकार) और करदाता के बीच प्रत्यक्ष सम्बन्ध होता है. अर्थात जिसके ऊपर कर लगाया जा रहा है सीधे वही व्यक्ति भरता है.
अप्रत्यक्ष कर :- वह कर जिसमे कर स्थापितकर्ता (सरकार) और भुगतानकर्ता के बीच प्रत्यक्ष सम्बन्ध नहीं होता है अर्थात जिस व्यक्ति/संस्था पर कर लगाया जाता है उसे किसी अन्य तरीके से प्राप्त किया जाता है.
राजस्व घाटा :- सरकार को प्राप्त कुल राजस्व एवं सरकार द्वारा व्यय किये गए कुल राजस्व का अंतर ही राजस्व घाटा है.
राजकोषीय घाटा :- सरकार के लिए कुल प्राप्त राजस्व, अनुदान और गैर-पूंजीगत प्राप्तियों कि तुलना होने वाले कुल व्यय का अतिरेक है अर्थात आय(प्राप्तियों) के सन्दर्भ में व्यय कितना अधिक है.
बॉण्ड अथवा डिबेंचर :- ऐसे ऋण पत्र होते है जिन्हें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, अथवा कोई संसथान जारी करता है इन ऋण पत्रों पर एक निश्चित अवधि पर निश्चित दर से ब्याज प्राप्त होता है.
प्रतिभूति :- वित्तीय परिसंपत्तियों जैसे शेयर, डिबेंचर, व अन्य ऋण पत्रों के लिए संयुन्क्त रूप से प्रतिभूति शब्द का प्रयोग किया जाता है. बैंकिग में भी ऋणों कि जमानत के सन्दर्भ में प्रतिभूति शब्द का प्रयोग होता है.


विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र.)

Tuesday

सम-सामयिकी मार्च 2011


राष्ट्रीय घटनाएँ
Ø  मिट्टी का तेल, रसोई गैस, और खाद कि सब्सिडी सीधे गरीब व्यक्ति को उपलब्ध करने के उद्देश्य से नंदन निलेकनी कि अध्यक्षता में एक कार्यबल का गठन किया गया.
Ø  भारतीय डाक विभाग ने स्टैम्प योजना का प्रारंभ किया जिसके तहत कोई भी भारतीय नागरिक १५० रूपए देकर अपना स्वयं का डाक टिकिट जारी करवा सकता है.
Ø  भारतीय निर्वाचन आयोग कि स्थापना के ६० वर्ष होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष २४ जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने कि घोषणा कि गयी.
Ø  भारत का सबसे बड़ा एयर शो एयरो इंडिया-२०११ बंगलुरु में संपन्न हुआ इसमें २९ देशों के ६७५ प्रदर्शकों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया.
Ø  भारत का दूसरा सबसे बड़ा सुपर क्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में प्रारंभ किया गया इसके तहत ६६० मेगावाट कि तीन इकाइयां एन.टी.पी.सी. द्वारा स्थापित कि जायेगी. भारत का प्रथम सुपर क्रिटिकल पावर केंद्र मुंद्रा (गुजरात) में है. इस नयी परियोजना में कम कोयले के इस्तेमाल से अधिक बिजली का उत्पादन होता है.
Ø  भारतीय युद्धपोत आई.एन.एस. विंध्यगिरि, विदेशी युद्धपोत एम.वी.नार्दलेक से टक्कर के कारण अरब सागर में डूब गया.
Ø  अमेरिका में निर्मित सी.१३० जे सुपर हरक्यूलिस विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया.
Ø  दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी के नेतृत्व वाली प्रजा राज्यम पार्टी (आंध्र प्रदेश) का विलय कांग्रेस में किया गया.
Ø  प्रधानमंत्री कि आर्थिक सलाहकार परिषद ने आर्थिक विकास दर वर्ष २०१०-११ में ८.६ % तथा वर्ष २०११-१२ में ९% रहने का अनुमान लगाया.
Ø  रेल बजट २०११-१२ के अनुसार रेलवे द्वारा गो-इंडिया स्मार्ट कार्ड जारी किया जायेगा जिसके माध्यम से टिकिट कि बुकिंग व रेलवे कि अन्य सेवाएं ली जा सकती है.
Ø  स्वामी विवेकानंद जी कि १५०वी. वर्षगाठ के उपलक्ष्य पर विवेक एक्सप्रेस और रविन्द्र नाथ टैगोर कि १५०वी वर्षगाठ कि स्मृति में कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा.
Ø  पर्यावरण कि सुरक्षा हेतु रेलवे ने वर्ष २०११-१२ को हरित उर्जा वर्ष घोषित किया.
Ø  भारत का पहला इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांस-शिपमेंट टर्मिनलकेरल के कोच्ची के समीप वल्लारपदम में स्थापित किया गया.
Ø  वजाहत हबीबुल्लाह :- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया.
Ø  पलविंदर सिंह भल्ला:- राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) के महानिदेशक बनाये गए.
Ø  सुषमा नाथ:- भारत कि प्रथम महिला वित्त सचिव बनायी गयी.


अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
  • बनाना वार (केला युद्ध):- यूरोपीय संघ द्वारा लैटिन देशों से आने वाले केले पर से आयात शुल्क को कम कर लिया है. १९९० से चल रहा यह केला युद्ध अब समाप्त हो गया.
  • जी-२० देशों कि मंत्रिस्तरीय बैठक फ्रांस के पेरिस में संपन्न हुई जिसमे मुख्य रूप से वैश्विक महगाई पर चर्चा कि गई.
  •  स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसन्धान संस्थान कि एक रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर हथियारों कि बिक्री में वर्ष २००९ में ४०१ अरब डालर रही जिसमे अमेरिका सबसे बड़ा हथियार विक्रेता रहा.
  •  जन विद्रोह के चलते मिस्र में ३० वर्ष से जारी होस्नी मुबारक सरकार का अंत हुआ. आन्दोलन का नेतृत्व मुस्लिम ब्रदरहुड नमक विपक्षी दल ने किया. इस जनांदोलन के पश्चात लीबिया सहित कई अरब देशों में सत्ता विरोधी आन्दोलन हुए.
  •  थाईलैंड व कम्बोडिया कि सीमा पर स्थित प्राचीन प्रिया विहार शिव मंदिर पर अधिकार के चलते दोनों देशों में विवाद के स्थिति बनी. ज्ञात हो कि २००८ से विश्व विराशत सूचि में शामिल इस मंदिर का अधिकार अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने कम्बोडिया को दिया है 
  • स्वर्ण उत्पादन में चीन ने लगातार चौथे वर्ष तीव्र बढोत्तरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया.
  • अमेरिका ने इसरो, डी.आर.डी.ओ सहित अंतरिक्ष व रक्षा क्षेत्र से सम्बंधित ९ भारतीय कंपनियों को प्रतिबंधित सूचि से हटा लिया है.
  • दक्षिण कोरिया कि इस्पात निर्माता कंपनी पोस्को को उडीशा के जगतसिंह में संयन्त्र लगाने कि सशर्त मंजूरी मिली.
  • अमेरिका के पश्चात चीन विश्व कि दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी जबकि तीसरा स्थान जापान का है.
 
Ø  थान सीन :- म्यांमार में हुए चुनाव के पश्चात नए प्रधानमंत्री बनाये गए.
Ø  झलनाथ खलाल :- कम्युनिस्ट पार्टी के इस नए नेता को नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनाया गया. जबकि रामबरन यादव नेपाल के राष्ट्रपति है.
Ø  राहत फ़तेह अली खान :- पाकिस्तानी गायक को अवैध मुद्रा ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

पुरुस्कार
Ø  सिडनी शांति पुरुस्कार २०१०:- विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को उनके प्रमुख कार्यों के लिए प्रदान किया गया.
Ø  लारियस खेल पुरुस्कारों २०१० के अंतर्गत स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का पुरुस्कार स्पेन के राफेल नडाल (टेनिस) और स्पोर्ट्सवूमैन ऑफ द ईयर का पुरुस्कार अमेरिका कि लिंडसे वान (स्कीईंग) को दिया गया.
Ø  बाफ्टा पुरुस्कार २०११:- सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द किंग्स स्पीच
सर्वश्रेष्ठ निदेशक- डेविड फिचर (सोशल नेटवर्क)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – कॉलिन फिर्थ (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – नताली पोर्टमैन (ब्लैक स्वान)
Ø  आस्कर पुरुस्कार २०११:-  सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द किंग्स स्पीच (निर्देशक- टॉम हूपर)
सर्वश्रेष्ठ निदेशक- टॉम हूपर (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – कॉलिन फिर्थ (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – नताली पोर्टमैन (ब्लैक स्वान)
विविध
Ø  स्टैंडिंग माय ग्राउंड आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाडी मैथ्यू हैडन कि आत्मकथा है.
Ø शिवराज पाटिल समिति का गठन दूरसंचार कंपनियों को टू-जी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितता कि जांच हेतु किया गया.
Ø १७वाँ राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन हैदराबाद में आयोजित किया गया.
Ø भारत कि सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने हेतु मक्सिमम इंडिया महोत्सव का आयोजन वाशिंगटन में किया गया.


विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर 

Thursday

भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन - प्रमुख तथ्य

  •      भारत में राष्ट्रीय भावना का उदय 19वी  सदी में हुआ. शिक्षित लोगों ने पाश्चात्य शिक्षा प्राप्त कर भारत में जन-आन्दोलन का प्रारंभ किया.
  •      1885 में ए.ओ.ह्युम ने बम्बई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की, इसके प्रथम अध्यक्ष डब्लू.सी.बनर्जी बनाये गए. तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड डफरिन था.  लार्ड डफरिन ने कांग्रेस को "सेफ्टी वाल्व" कहा.
  •      बंगाल विभाजन (1905):-  वायसराय लार्ड कर्जन ने राष्ट्रवादी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से बंगाल को पूर्वी बंगाल तथा पश्चिम बंगाल (बिहार और ओडिशा) में बाँट दिया. विभाजन के दिन  (15 अक्टूबर  1905) को शोक दिवस के रूप में मनाया गया.
  •      स्वदेशी आन्दोलन (1905) बंगाल विभाजन के विरोध में शुरू किया गया और विदेशी वस्तुओ का बहिस्कार किया गया.. राष्ट्रीय शिक्षा परिषद् का गठन किया गया और पूरे बंगाल में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए संस्थाओ की स्थापना की गयी.
  •      सूरत अधिवेशन (1907) में कांग्रेस का विभाजन गरमदल और नरमदल के रूप में हो गया.
  •      दिल्ली दरबार (1911):- वायसराय लार्ड हार्डिंग ने सम्राट जार्ज पंचम और महारानी मेरी को भारत  बुलाया. दिल्ली दरबार में बंगाल विभाजन को रद्द किया गया और राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया.
  •      होमरूल आन्दोलन (1916):- आयरलैंड से प्रेरित होकर भारत में होमरूल आन्दोलन का शंखनाद एनी बेसेंट ने किया. बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में होमरूल लीग का गठन किया..
  •      लखनऊ समझौता (1916) में कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने एक साथ होकर डोमिनियन राष्ट्र के लिए संविधान तैयार किया.
  •      राष्ट्रवादी गतिविधियों के बढ़ते प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से ब्रिटिस सरकार ने रौलेट एक्ट जैसे कानून को लागू किया. गाँधी जी व कई महत्वपूर्ण नेता गिरफ्तार किये गए जिनके विरोध में जलियावाला बाग़ में सभा का आयोजन किया गया.
  •      जलियावाला बाग़ (13 अप्रैल 1919 )में आयोजित सभा को विफल करने के लिए जनरल डायर ने सैनिक कार्यवाई की जिससे हजारो भारतीय शहीद हो गए. जलियावाला बाग़ हत्याकांड के विरोधस्वरुप रविंद्रनाथ टैगोर ने नाईटहुड की उपाधि त्याग दी. सरकार ने जांच के लिए हंटर कमीशन का गठन किया.
  •      खिलाफत आन्दोलन (1919) तुर्की में खलीफा का पद समाप्त करने के विरोध में भारतीय मुसलमानों ने मोहम्मद अली और शौकत अली के नेतृत्व में अंग्रेज शासन की विरुद्ध खिलाफत आन्दोलन का आगाज किया. काग्रेस के समर्थन के बाद इस आन्दोलन ने "असहयोग आन्दोलन" को बल दिया.
  •      असहयोग आन्दोलन (1920-22) के तहत शासकीय कार्यो में पूर्णतः असहयोग किया गया. शिक्षण संस्थाओ का बहिष्कार, कर अदायगी न करना,  अदालतों का बहिष्कार आदि विरोध के साथ साथ कई रचनात्मक कार्य किये गए. ५ फरवरी १९२२ में चौरा-चौरी घटना के बाद गाँधी जी ने इसे वापस ले लिया.

Friday

सम-सामयिकी फरवरी 2011

राष्ट्रीय घटनाएँ :
* भारत को १९ वषों के अंतराल के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् का अस्थाई सदस्य (दो वर्ष के लिए) जनवरी २०११ से बनाया गया.
भारत के अतिरिक्त जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, कोलंबिया, और पुर्तगाल इसके नए सदस्य होंगे.
* भारत में ६१वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यअतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुशीलो बाबांग युधोयोनो थे.
* अन्तरिक्ष के लिए जी-सैट -5पी  उपग्रह का प्रक्षेपण असफल रहा, इस उपग्रह को श्रीहरिकोटा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र  से जीएसएलवी-F6 यान द्वारा प्रक्षेपित किया गया था.
* ट्रांबे (मुंबई) स्थित ५० वर्ष पुराने परमाणु अनुसंधान संयंत्र साइरस (CIRUS= Canad India Reactor Utility Services) को अमेरिका के साथ परमाणु करार के नियमो की प्रतिबद्धता के कारण बंद कर दिया गया.
* जस्टिस ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कृष्णा नदी जल विवाद ट्रिबुनल के द्वारा दिए गये फैसले के अनुसार अलमाटी बांध की ऊंचाई बढाई जाएगी और सर्वाधिक १००१ टी.एम्.सी पानी आंध्र प्रदेश को मिलेगा.
* ९८वी. भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन चेन्नई में किया गया इसके अध्यक्ष प्रोफ.के.सी.पाण्डेय थे. भारत में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन १९१४ से किया जा रहा है.
* अमेरिका ने इसरो, डी.आर.डी.ओ  सहित ९ भारतीय कम्पनियों को अन्तरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में निर्यात नियंत्रण सूची से अलग किया.
* भारत की प्रथम समुद्री जल विमान सेवा " जल हंस " का प्रारंभ मुंबई से अंडमान निकोबार द्वीप के बीच किया गया. "जल हंस" २५० कि.मी. की रफ़्तार से उड़ सकता है और जल तथा जमीन दोनों पर उतर सकता है...
* "ज्ञानदीप" प्रवासी भारतीयों को भारत में शिक्षा और सरकारी योजनाओ की जानकारी देने के लिए प्रारंभ की गयी वेबसाइट है.
* भारत में MNP (मोबाईल नंबर पोर्टिबिलिटी) सेवा का प्रारंभ किया गया इसके तहत उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर बदले बिना अपने मोबाईल आपरेटर कंपनी को बदल सकता है. सर्वप्रथम हरियाणा (रोहतक) से इस सेवा का प्रारंभ किया गया. विश्व में सर्वप्रथम सिंगापुर में इसका प्रारंभ किया गया.
* भारत का प्रथम निर्मित स्वदेशी लड़ाकू विमान "तेजस" को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया. तेजस विमान रूस से प्राप्त "Mig-21" का स्थान लेंगे.

** संजीव कुमार त्रिपाठी:- RAW (Research and Analysis Wing) का प्रमुख बनाया गया.
** आर.के.शेट्टी:- भारतीय हाँकी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए.


अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ:
* २७ सदस्यीय यूरोपीय संघ में से एस्टोनिया ने १७वे देश के रूप में यूरों मुद्रा को अपने देश में चलन के लिए अपनाया.
* अमेरिका और रूस के बीच नाभिकीय हथियारों में कटौती के लिए नयी स्टार्ट (START= Strategic Arms Reduction Treaty) संधि को आगामी १० वर्षो के लिए अपनाया गया.
* चीन ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत श्वेत पत्र जारी किया है और नियमों का कड़ी से पालन करने का ऐलान किया है.
* अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर " बाबी जिंदल " (भारतीय मूल) को अमेरिका का सबसे लोकप्रिय गवर्नर चुना गया.

** निक्की हैली: अमेरिका के दक्षिण करोलिना राज्य की गवर्नर बनने वाली भारतीय मूल की प्रथम महिला है.
** डिल्मा रोसेफ़:- ब्राज़ील की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी.

पुरुस्कार:  
लोकमान्य तिलक पुरुस्कार २०११:- पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के चलते एच.के.दुआ को varsh २०११ के लिए प्रसिद्द लोकमान्य तिलक पुरुस्कार दिया गया.
६८वे गोल्डन ग्लोब पुरुस्कार:-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म:-"डी सोशल नेटवर्क"                सर्वश्रेष्ठ निर्देशक :- डेविड फिचेर
 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:- कॉलिन फर्थ                    सर्वश्रेष्ठ  अभिनेत्री:- नताली पोर्टमेन
मूर्ति देवी पुरुस्कार:-
२००८:- डॉ.रघुवंश (पश्चिम भौतिक संस्कृति का उत्थान और पतन)
 २००९:- ए.ए.नम्बूदरी (चयनित कविता संग्रह पर दिया गया)


द्वारा: विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र.)

Thursday

भारतीय बैंकिंग व्यवस्था

* यूरोपीय प्रणाली पर आधारित देश में पहला बैंक १७७० में बैंक ऑफ़  हिंदुस्तान के नाम से खोला गया जो असफल रहा.

* सरकार के वित्तीय सहयोग से  १८०६ में बैंक ऑफ़ बंगाल के नाम से कोलकाता में प्रेसिडेंसी बैंक की स्थापना की गई..

* पूर्ण रूप से पहला भारतीय बैंक "पंजाब नेशनल बैंक" था जिसकी स्थापना १८९४ में की गई.
* १९२१ में कोलकाता, मद्रास , और बम्बई के प्रेसिडेंसी बैंकों को मिलकर "इम्पिरिअल बैंक ऑफ़ इंडिया" की स्थापना की गयी जिसे १९५५ से "भारतीय स्टेट बैंक" कहा जाता है.

* १९३५ में एक अधिनियम के द्वारा रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का गठन किया गया.यह भारत का केंद्रीय बैंक है  जिसका राष्ट्रीयकरण १ जनवरी १९४९ को किया गया. रिज़र्व बैंक का मुख्यालय मुंबई में है.

* जुलाई १९६९ में भारत के १४ राष्ट्रीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया और पुनः  अप्रेल १९८० को ६ बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया लेकिन १९९३ में न्यू बैंक ऑफ़ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होने से वर्तमान में कुल राष्ट्रीयकृत बैंकों के संख्या १९ है.

* बैंकिंग प्रणाली में सुधार हेतु १९९१ में नरसिम्हन समिति का गठन किया गया था. जिसने अपनी अनुशंसा में कहा की भारत के कम से कम ३ बैंकों को वैश्विक स्तर पर पहुचाने का प्रयास करना चाहिए.

* बेसेल-II मानक बैंकिंग और वित्तीय संस्थायों को अंतर्राष्ट्रीय स्वरुप देने से सम्बंधित है. इनका निर्धारण स्विटजरलैंड के बेसेल नामक स्थान में किया गया था.

* बैंकों के ग्राहकों के समस्यायों के समाधान के लिए रिज़र्व बैंक ने जून १९९५ से बैंकिंग लोकपाल की व्यवस्था की है जिसके तहत ग्राहक बैंक से सम्बंधित समस्या / शिकायत दर्ज करा सकता है.

* भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना २ अक्टूबर  १९७५ से किया गया जो दूर दराज क्षेत्रो में बैंकिंग गतिविधिया संचालित करते है.




Posted By:-  Vivekanand Urja Punj, Jabalpur

Monday

भारत का भौतिक स्वरुप

भौगोलिक रूप से भारत को ४ प्रमुख प्रदेशों में विभाजित किया गया है.
१) उत्तर का पर्वतीय प्रदेश                  ३) प्रायद्वीपीय पठार
२) उत्तर का विशाल मैदान                 ४) तटीय मैदान एवं द्वीप समूह

A उत्तर का पर्वतीय प्रदेश :- यह प्रदेश धनुषाकार रूप में ४ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है जिसमें  हिमालय पर्वत श्रेणी, ट्रांस हिमालय, और पूर्वांचल की पहाड़ियां शामिल है..
अ) हिमालय पर्वत श्रेणी :- हिमालय का विस्तार सिन्धु नदी के गार्ज से ब्रम्हपुत्र नदी के गार्ज तक लगभग २४०० कि.मी. लम्बे क्षेत्र में है. यह विश्व का नवीनतम मोडदार पर्वत है. इसका निर्माण इओसीन से प्लायोसीन काल में टेथिस सागर कि भू-सन्नति में हुआ था. इसे भौगोलिक रूप से ३ भागों में बांटा गया है.
  •  महान हिमालय:- हिमालय कि सबसे उत्तरी श्रेणी जिसे हिमाद्री व वृहत हिमालय भी कहते है. विश्व कि सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट (८८४८ मी., नेपाल) इसी में स्थित है. महान हिमालय में स्थित प्रमुख शिखर कंचनजंगा,मकालू,धौलागिरी, आदि है. यहाँ से गंगा, यमुना और उसकी कई सहायक नदियाँ निकलती है. गंगोत्री एवं जेमू हिमनद प्रमुख है.
  • लघु हिमालय:- महान हिमालय के दक्षिण में स्थित इस पर्वत श्रेणी कि औसत ऊंचाई ३७००-४५०० मीटर है, जिसे "हिमाचल" व "मध्य हिमालय" भी कहते है. इसमें शिमला, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा जैसे पर्यटन स्थल स्थित है. लघु हिमालय के ढाल में स्थित छोटे-छोटे मैदान को कश्मीर में "मर्ग" और उत्तराखंड में "पयार" कहते है.
  • शिवालिक हिमालय:- हिमालय के इस सबसे दक्षिणी भाग को बाहय हिमालय या उप हिमालय भी कहते है. इसकी औसत ऊंचाई लगभग ६००० मी. है. इसके मध्यवर्ती मैदानी भाग को "दून" कहते है.
ब) ट्रांस हिमालय :- यह महान हिमालय के उत्तर और तिब्बत के दक्षिण में स्थित है. इसमें कराकोरम, लद्दाख, जास्कर, और कैलाश पर्वत श्रेणियां प्रमुख है. ट्रांस हिमालय में भारत कि सबसे ऊँची और विश्व कि दूसरी सबसे ऊँची चोटी गोडविन ऑस्टिन (K-2) ८६११मी. कराकोरम श्रेणी में स्थित है. सिन्धु, सतलुज, और ब्रम्हपुत्र इस श्रेणी कि प्रमुख नदियाँ है. भारत का सबसे बड़ा हिमनद "बाल्टेरों" इसी में स्थित है..

स) पूर्वांचल कि पहाड़ियां :- यह भारत-म्यांमार सीमा पर उत्तर से दक्षिण अर्ध-चंद्रकार रूप में विस्तृत है. इस श्रेणी में नागा, पटकोई, और लुसाई पहाड़ियां प्रमुख है.

हिमालय का प्रादेशिक विभाजन
१) पंजाब हिमालय:- कश्मीर से लेकर हिमाचल तक सिन्धु और सतलुज नदी के बीच लगभग ५६२ कि.मी. लम्बाई के इस क्षेत्र में बनिहाल, पीरपंजाल,जोजिला एवं बुर्जिल दर्रे स्थित है.
२) कुमायूं हिमालय:- सतलुज नदी से काली नदी के बीच लगभग ३२० कि.मी. लम्बाई के इस विस्तृत क्षेत्र का सर्वोच्च शिखर नंदा देवी है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, और कमेट अन्य प्रमुख शिखर है. भागीरथी,अलकनंदा, और यमुना नदी का उद्गम स्थल इसी में है.
३) नेपाल हिमालय:- हिमालय का सबसे लम्बा (८०० कि.मी.) प्रादेशिक विभाग जो काली नदी और तीस्ता नदी के बीच स्थित है. माउन्ट एवेरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू जैसे विश्व के सर्वोच्च शिखर इसी भाग में है.
४) असम हिमालय:- तीस्ता नदी से ब्रम्हपुत्र नदी के बीच स्थित यह प्रदेश लगभग ७५० कि.मी. क्षेत्र में फैला है. इसमें दफ़ला, मिस्मी जैसे अन्य भू-भाग स्थित है.

B उत्तर के विशाल मैदान :- उत्तर के पर्वतीय प्रदेश और प्रायद्वीपीय पठार के बीच लगभग ७.५ लाख वर्ग कि.मी. क्षेत्र में विस्तृत इस भाग कि लम्बाई २४०० कि.मी. और चौड़ाई १०० कि.मी. से ५०० कि.मी. के मध्य है. यह विश्व का सबसे विशाल जलोढ़ निर्मित मैदान है. इसका निर्माण प्लीस्टोसीन और होलोसीन युग में हुआ माना जाता है. विशाल मैदान को प्रादेशिक रूप से ४ भागों में बांटा गया है.
  • पंजाब हरियाणा का मैदान:- इसका निर्माण सतलुज, रावी, और व्यास नदियों द्वारा हुआ है. यह भाग मुख्यतः बांगर मिट्टी का है. दो नदियों के बीच भू-भाग को दोआब कहते है.
  • राजस्थान का मैदान:- इसके अंतर्गत राजस्थान का शुष्क प्रदेश और अरावली के पश्चिम का बांगर प्रदेश शामिल है..यहाँ कि मुख्या नदी लूनी है. इसमें डीडवाना, संभार, डेगाना जैसी खरे पानी कि झीलें है.
  • गंगा का मैदान:- भारत के इस सबसे उपजाऊ कृषि आधारित प्रदेश का विस्तार उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल तक है. यह क्षेत्र नहरों के द्वारा सिंचित है.
  • ब्रम्हपुत्र का मैदान:- हिमालय पर्वत और मेघालय पठार के बीच स्थित यह एक लम्बा व संकरा मैदान है. इसमें विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप "मंजुली" स्थित है.
C प्रायद्वीपीय पठार :-  यह आर्कियन चट्टानों से निर्मित विश्व का प्राचीनतम पठार है. भारत के इस प्रदेश कि औसत ऊंचाई ४५०मी. से ७५० मी. के बीच है. प्रायद्वीपीय पठार में निम्न प्रमुख पर्वत है.
  • पश्चिमी घाट पर्वत :- महाराष्ट्र से तमिलनाडु के बीच स्थित इस पर्वत को सह्याद्री पर्वत भी कहते है जो वास्तव में प्रायद्वीपीय पठार का अपरदित खड़ा कगार है. इसका पश्चिमी ढाल तीव्र और पूर्वी ढाल मंद है. कल्सुबाई (१६४६ मी.) और महाबलेश्वर (१४३८ मी.) इसकी मुख्य चोटियाँ है. गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, और भीमा इस भाग कि प्रमुख नदियाँ है. पूर्वीघाट-पश्चिमीघाट दोनों आपस में नीलगिरी कि पहाड़ी में मिलते है जिसका सर्वोच्च शिखर दोदबेटा (२६३७ मी.) है. नीलगिरी के दक्षिण में अन्नामलाई पहाड़ी स्थित है जिसका सर्वोच्च शिखर "अनैमुड़ी" है.
  • पूर्वी घाट पर्वत :- यह उत्तर में महानदी घाटी (ओड़िसा) से लेकर नीलगिरी कि पहाड़ी तक समुद्रतटीय मैदान के समान्तर फैला हुआ है. इसकी ऊंचाई पश्चिमी घाट से कम है. इसका सर्वोच्च शिखर "महेंद्रगिरी" है. यह पर्वत खोंड़ालाइट, चार्कोलाइट और नीस चट्टानों से बना है. यह पर्वत कई भागों में बंटा है जिसमे शेवराय, जावदी, कोल्लामलाई पहाड़ी प्रमुख है. 
  • अरावली पर्वत :- यह विश्व का प्राचीनतम अवशिष्ट पर्वत है, जो गुजरात से दिल्ली तक लगभग ८५० कि.मी. में विस्तृत है. इसका सर्वोच्च शिखर " गुरु शिखर (१७२२मी.)" है. जैन धार्मिक स्थल "दिलवाडा का मंदिर" माउन्ट आबू इसी में स्थित है. इसे दिल्ली के निकट "दिल्ली कि पहाड़ियों" के नाम से जाना जाता है.
  • विंध्यांचल पर्वत :- परतदार चट्टानों से निर्मित इस पर्वत के अधिकांश भाग में लाल पत्थर कि अधिकता है. गुजरात, मध्य प्रदेश और झारखण्ड में यह विंध्यांचल, भारनेर, कैमूर और पारसनाथ कि पहाड़ियों के रूप में स्थित है.
  • सतपुड़ा पर्वत :- यह एक ब्लाक पर्वत है जो उत्तर में नर्मदा नदी और दक्षिण में ताप्ती नदी के बीच काली मिट्टी के प्रदेश में स्थित है. यह गुजरात से प.बंगाल तक महादेव, मैकाल, छोटा नागपुर पठार और राजमहल कि पहाड़ियों के रूप विस्तृत है. इसकी सर्वोच्च छोटी पचमढ़ी स्थित धूपगढ़ है.
प्रायद्वीपीय भारत के प्रमुख पठार
  • दक्कन का पठार :- गुजरात, महाराष्ट्र, म.प्र. और कर्णाटक  के बीच लगभग ५ लाख वर्ग कि.मी. में फैले इस पठार के अंतर्गत कर्णाटक का पठार, मालवा का पठार, तेलंगाना का पठार और तमिलनाडु का पठार शामिल है. कालीमिट्टी का यह क्षेत्र कृषि हेतु उपयुक्त है. बाबाबुदन कि पहाड़ी लौह अयस्क के लिए प्रसिध्द है.
  • छोटा नागपुर का पठार :- रिहंद नदी के पूर्व स्थित यह क्षेत्र भारत के खनिज संसाधन के लिए जाना जाता है. इसका विस्तार झारखण्ड, छत्तीसगढ़, प. बंगाल तक है.
  • मेघालय / शिलोंग का पठार :-यह पत्थर पूर्व में खासी, गारो, और जयंती पहाड़ियों के बीच स्थित है ;
D तटीय मैदान एवं द्वीप समूह :-  भारत में तटीय मैदानों का विस्तार पूर्वी एवं पश्चिमी घाट में है.
  • पश्चिम तटीय मैदान :- उत्तर में कच्छ से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तृत इस तटीय मैदान के अंतर्गत कच्छ प्रायद्वीप, काठियावाड़ प्रायद्वीप, कोंकण तट (गोवा-महाराष्ट्र), कन्नड़ तट (कर्नाटक) और मालाबार तट (केरल) शामिल है. प्रसिध्द वेम्बनाद झील (केरल) इसी में स्थित है. यह मैदान नारियल, रबड़, चाय, और मसाले के उत्पादन के लिए प्रसिध्द है.
  • पूर्वी तटीय मैदान:- यह मैदान उत्तर में गंगा के मुहाने से कुमारी अंतरीप तक फैला है. इसके उत्तरी भाग को उत्तरी सरकार और दक्षिणी भाग को कोरोमंडल तट कहते है. यह मैदान पश्चिमी तट से अधिक चौड़ा है. बालू के जमाव और मैदान के मध्य समुद्री जल के जमा होने से कई लैगूनों जैसे कोलेरू, चिल्का, का निर्माण हुआ है. 
द्वीप समूह :- भारत में द्वीपों की संख्या लगभग २४७ है जिनमे से लगभग २०४ बंगाल की खाड़ी में और शेष अरब सागर में स्थित है. अरब सागर में स्थित द्वीप प्रवाल भित्तियां है. मिनीकाय द्वीप, लक्ष्यद्वीप, कावारात्ति, अमिनदीव आदि अरब सागर के प्रमुख द्वीप है इसमें से मिनीकाय द्वीप सबसे बड़ा है. अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी का महत्वपूर्ण द्वीप है. जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु "पिग्मेलियन पॉइंट (इंदिरा पॉइंट)" ग्रेट निकोबार में स्थित है. अंदमान द्वीप की सबसे ऊँची चोटी "सैडल पीक" है. १० डिग्री चैनल छोटा अंदमान और कर निकोबार के बीच स्थित है.


द्वारा:- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)

Friday

सम-सामयिकी नवम्बर-2010

राष्ट्रीय घटनाएँ 
* लोक प्रतिनिधित्व कानून में संशोधन :- नए कानून के तहत विदेशो में रह रहे अनिवासी भारतीय जिन्होंने विदेशी नागरिकता नहीं ली है वे अब भारत में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकते है.
* ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा प्रदान करने वाला भारत का प्रथम राज्य गुजरात बन गया है जिसने स्थानीय निकायों के चुनाव में पहली बार ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था की है.
* कश्मीर के विवादस्पद मामले में विभिन्न पक्षों से बातचीत के लिए केंद्र सरकार ने दिलीप पड़गाँवकर (पत्रकार), एम्.एम्.अंसारी (सूचना आयुक्त) और प्रो.राधाकुमार (शिक्षाविद) को अपना वार्ताकार नियुक्त किया है  जो सम्बंधित विषयों पर  स्थानीय लोगों, प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे.
* अनुबंधों में उल्लंघन के मामले में आई.पी.एल -४ सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स  टीमों को हटा दिया गया है. नयी टीम के रूप में कोच्ची को शामिल किया गया है.
* भारत में 1931 के पश्चात जाति आधारित जनगणना जून-सितम्बर २०११ से होगी जिसकी मंजूरी मंत्रिस्तरीय समिति ने कर दी है.
* वी.के.शुंगलू समिति का गठन कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं, प्रबंधन की कमी और भ्रष्टाचार से सम्बंधित विभिन्न मामलों में अपनी सिफारिश देगी.
* मध्य प्रदेश भारत का प्रथम राज्य बना जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम पारित किया इस कानून के तहत नागरिक सुविधायों को एक निश्चित समय में पूर्ण करना अनिवार्य है अन्यथा सम्बंधित अधिकारी/ कर्मचारी को दण्डित किया जायेगा.

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
* रक्षा सौदों में कथित भ्रष्टाचार के चलते श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख सरथ फोंसेका को ३० माह का कारावास की सजा दी गयी.
* अंसार परवेज (पाकिस्तान) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (मुख्यालय- वियना, ऑस्ट्रिया) के सत्र २०१०-११ के लिए नए अध्यक्ष होंगे.
* संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने भारत को २ वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद् का अस्थायी सदस्य बनाया गया है. उसका कार्यकाल १ जनवरी २०११ से ३१ दिसम्बर २०१२ तक रहेगा.
* चिली के सन जोसे कोयला खदान में फसें ३३ कर्मचारियों को एक विशेष रहत अभियान के द्वारा ६९ दिनों के बाद सकुशल बहार निकला गया.
* चन्द्रमा के अध्ययन के लिए चीन ने मानव रहित अंतरिक्ष यान च्आंग-२ का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया.
* नेपाल में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपना शांति मिशन की अवधि जनवरी २०११ तक बाधा दी गई.
* दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में मिनी भारतीय प्रवासी दिवस मनाया गया. इसके पूर्व प्रतिवर्ष भारत में ९ जनवरी को मनाया जाता है जिसमे अप्रवासी भारतियों को सम्मानित किया जाता है.


पुरस्कार  
नोबल पुरुस्कार २०१० :-  प्रसिध्द वैज्ञानिक एल्फ्रेड नोबल की पुण्यतिथि में 6 विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक को यह पुरुस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते है.
  • चिकित्सा के क्षेत्र में :- टेस्ट ट्यूब बेबी पध्दति के जनक राबर्ट एडवर्ड को प्रदान किया गया.
  • भौतिकी के क्षेत्र में :- रुसी मूल के वैज्ञानिक आंद्रे जेम और कांस्टेंटनिन नोवोसेलोव को कार्बन के अति पतले द्विविमीय पदार्थ- ग्रेफेन के विकास के लिए दिया गया.   
  • रसायन के क्षेत्र में :- रिचर्ड हैक (अमेरिका), ईची. नेगिशी (जापान) और अकीरा सुजुकी (जापान) को संयुक्त रूप से केंसर के निदान में सहायक तत्त्व के कृत्रिम रूप से निर्माण और उसके विकास करने के लिए दिया गया.
  • अर्थशास्त्र के क्षेत्र में :- पीटर डायमंड (अमेरिका), डेल मार्टसन (अमेरिका) और क्रिस्टोफ़र पिस्सारैड्स (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से बेरोजगारी पर आर्थिक सिध्दांत देने के लिए प्रदान किया गया.  
  • साहित्य के क्षेत्र में :- मारियो वर्गास लओसा (पेरू) को उनके उनके स्पेनिस साहित्य के रचनात्मक लेखन के लिए दिया गया.
  • शांति के क्षेत्र में :-  चीन में मानवाधिकार समर्थक नेता लिऊ शिआओबो को वर्ष २०१० का पुरुस्कार दिया गया जिसके विरोध में चीन ने पुरुस्कार दिए जाने पर आपत्ति व्यक्त की है. 
* महात्मा गाँधी शांति पुरुस्कार २०१० :- प्रीमियर जान ब्राम्ब्री को वर्ष २००९ में विश्व धर्म संसद आयोजित करने में विशिष्ट भूमिका के लिए प्रदान किया गया.
* इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार :- वर्ष २००९ के लिए यह पुरुस्कार संगीतकार ए.आर.रहमान और छत्तीसगढ़ स्थित रामकृष्ण मिशन को दिया गया.
* व्यास पुरुस्कार २०१० :- के.के.बिडला फाउंड़ेसन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरुस्कार वर्ष २००९ के लिए उपन्यासकार "अमरकांत" को उनकी रचना " इन्ही हथियारों से " के लिए प्रदान किया गया.
* दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार २०१० :- भारत सरकार द्वारा वर्ष १९६९ से प्रारंभ इस पुरुस्कार के तहत १० लाख नगद और स्वर्ण कमल दिया जाता है वर्ष २००९ के लिए यह पुरुस्कार फिल्म निर्माता डी.रामनायडू को दिया गया.
* मान बुकर पुरस्कार २०१० :- ब्रिटिश लेखक हावर्ड जैकबसन को उनकी रचना "फिन्कलर क्वेश्चन " के लिए वर्ष २०१० का मान बुकर पुरस्कार दिया गया. इसके तहत उन्हें ५० हज़ार पौंड दिए गए.
* अन्तराष्ट्रीय बिजनेस लीडर पुरस्कार २०१० यु.बी.समूह के प्रसिध्द उद्योगपति विजय माल्या को लन्दन में प्रदान किया गया.
* इंडिया साइंस पुरुस्कार २०१० प्रसिध्द सांख्यिकी  विशेषज्ञ सी.राधाकृष्णन को प्रदान किया गया. इसके अंतर्गत उन्हें २५ हजार रुपये नगद दिए जायेंगे.

खेल सम-सामयिकी 
* कल्पना देवी जुडो विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी. उन्होंने जुडो विश्व कप में कास्य पदक जीता.
* राजीव गाँधी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित एम्.सी.मेरिकोम ने विश्व मुक्केबाजी स्पर्धा में पांचवी बार स्वर्ण पदक जीता.

* आई.सी.सी.पुरुस्कार २०१० :-
सचिन तेंदुलकर
  • बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर :- सचिन तेंदुलकर 
  • बेस्ट टेस्ट क्रिकेट टीम ऑफ द ईयर :- इंडिया (भारत)
  • बेस्ट वनडे क्रिकेट टीम ऑफ द ईयर :- ऑस्ट्रेलिया
  • वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर :- डी.डीबिलियर्स (दक्षिण आफ्रिका)
  • बेस्ट टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर :- वीरेंद्र सहवाग (भारत)

प्रमुख व्यक्तित्व
ए.एन.तिवारी :- नए मुख्य सुचना आयुक्त बनाये गए. वे इस पद में दिसंबर २०१० तक रहेंगे.
पी.एल.पुनिया :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष बनाये गए.
राजीव कुमार :- फिक्की के नए महानिदेशक बनाये गए.
के.विजय कुमार :-  सी.आर.पी.एफ. के नए महानिदेशक बनाये गए.




द्वारा :- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)