Tuesday


अर्धवार्षिक घटनाक्रम जुलाई–दिसंबर २०११

राष्ट्रीय घटनाएँ

  • रोहिंटन नरीमन को भारत का सालिसिटर जनरल जुलाई २०११ में बनाया गया |
  • हानले (लेह, जम्मू एवं कश्मीर) में अंतरिक्ष सम्बन्धी खोज के लिए गामा-रे दूरबीन कि स्थापना इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स और भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर द्वारा स्थापित कि जायेगी |
  • चो-ल्हामु झील (कश्मीर) को भारत की सबसे ऊंचाई पर स्थित झील घोषित किया गया |
  • ममता शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष अगस्त २०११ में बनाया गया |
  • सोमित्र सेन भारतीय इतिहास में उच्च न्यायलय के प्रथम न्यायधीश है, जिनके खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप के चलते राज्य सभा में महाभियोग चलाया गया |
  • भारत और श्रीलंका के बीच सितम्बर २०११ में आयोजित संयुक्त नौसेना अभ्यास को स्लीनेक्स-II नाम दिया गया |
  • भारत सरकार द्वारा विद्यार्थियों को दिया जाने वाले सस्ती कीमत के टेबलेट पी.सी का नाम “आकाश” रखा गया है |
  • तमिल फ़िल्मकार के.बालचंद्रन को वर्ष २०११ में प्रसिद्ध दादा साहब फाल्के पुरुस्कार प्रदान किया गया |
  • प्रसिद्ध गजल गायक “जगजीत सिंह” का निधन १० अक्टूबर २०११ को हुआ उन्हें “गजल राजा” के नाम से भी जाना जाता था |
  • भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र स्थायित्व मिशन के लिए सुरक्षा बलों के १४० जवानों को लेटिन अमेरिकी देश “हैती” भेजा |
  • लंबी दूरी कि एडवांस मिसाइल “अग्नि-४” का सफल परिक्षण नवंबर २०११ में ओडिशा के चांदीपुर में किया गया |
  • भारतीय लेखक “राहुल भट्टाचार्य” को उनके पहले ही उपन्यास पर “हिंदू लिटरेरी प्राइज फॉर द बेस्ट फिक्शन २०११” प्रदान किया गया |
  • “हावड़ा-धनबाद” के बीच रेलवे ने प्रथम वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन का परिचालन किया |
  • भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाय.कुरैशी द्वारा लिखित किताब “ओल्ड देल्ही लिविंग ट्रेडिशन” का विमोचन लन्दन में किया गया |
  • तिरुवनंतपुरम (केरल) स्थित “पद्मनाभन मंदिर” मंदिर के तहखाने में बेशकीमती खजाना मिला |
  • भारत के मानस राष्ट्रीय उद्यान (असम) को वन्य जीव संरक्षण कि दिशा में हुई सार्थक पहल के चलते यूनेस्को ने खतरे कि सूची से हटा दिया है |
  • “डैम-९९९” केरल में प्रदर्शित विवादित फिल्म है जिसके प्रदर्शन को तमिलनाडु में प्रतिबंधित कर दिया है |
  • भारतीय फ़िल्मकार “नंदिता दास” को इंटरनेशनल वुमेन फेडरशन (आई डब्ल्यू एफ) ने “इंटरनेशनल हाल ऑफ फेम” में शामिल किया |
  • नोबल पुरुस्कार विजेता भारतीय मूल के अमरीकी वैज्ञानिक “हरगोविंद खुराना” का वर्ष २०११ में निधन हो गया |
  • दक्षिणी ध्रुव (अंटार्कटिका) में स्थापित होने वाला भारत का तीसरा अनुसंधान केंद्र “भारती”मार्च २०१२ से कार्यरत हो जायेगा | प्रथम केन्द्र दक्षिणी गंगोत्री (१९८४) और दूसरा केन्द्र मैत्री      (१९९०) में स्थापित किया गया था |
  • बैंकिंग सेवाओं में सुधार के लिए “दामोदरन समिति” ने अपनी रिपोर्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को वर्ष २०११ में सौंप दी |
  • ग्रीन हॉउस गैस उत्पादन के मामले में ५.३% के साथ भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है | प्रथम स्थान चीन (१९.५) और द्वितीय स्थान अमरीका (१९.२) का है |
  • डी.आर.डी.ओ द्वारा विकसित स्वदेशी मिसाइल “प्रहार” का प्रथम सफल परिक्षण जुलाई २०११ में किया गया |
  • संचार उपग्रह “जी-सैट-१२” को अंतरिक्षयान पी.एस.एल.वी द्वारा जुलाई २०११ में पृथ्वी कि कक्षा में स्थापित किया गया |
  • वर्ष २०१२ को झारखण्ड सरकार ने “बिटिया वर्ष” घोषित किया |
  • प्रसिद्ध गाँधीवादी दार्शनिक “थामस क्लाड डेफर्न” को भारत में अणुव्रत अहिंसा इंटरनेशनल द्वारा शांति पुरुस्कार २०११ दिया गया |
  • स्वदेशी तकनीक से निर्मित फास्ट अटैक युद्धपोत “आई.एन.एस.काबरा” को नौसेना में शामिल किया गया |
  • कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के माध्यम से ५ करोड जीतने वाले बिहार के सुशील कुमार को मनरेगा (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना) का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया |
  • “आपरेशन सम्प्रति” भारत और बंगलादेश के बीच अक्टूबर २०११ में आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम है |

  • नवंबर २०११ से चलने वाली विवेक एक्सप्रेस ट्रेन भारत कि सबसे लंबी दूरी कि ट्रेन है इसे स्वामी विवेकानंद कि १५०वी वर्षगाठ को दृष्टिगत रखते हुए चलाया गया है |
  • इलेक्ट्रोनिक क्षेत्र कि प्रमुख कंपनी “सैमसंग” को लन्दन ओलम्पिक २०१२ के लिए भारतीय दल का अधिकारिक प्रयोजक बनाया गया है |
  • आन्ध्र प्रदेश के तुमलापल्ली में विश्व के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार का पता चला है |
  • बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत का सबसे बड़ा बैंक एच.डी.एफ.सी बन गया इससे पूर्व भारतीय स्टेट बैंक था |
  • दक्षिण कोरिया के साथ भारत ने “सिविल न्यूक्लियर एग्रीमेंट” जुलाई २०११ में किया |
  • वित्तीय क्षेत्र में वैधानिक सुधार के लिए बी.एन.श्रीकृष्ण कि अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया |
  • विश्व निवेश रिपोर्ट के अनुसार वर्ष २०११ में भारत को १४वां स्थान मिला |
  • मेघा ट्रापिक्स उपग्रह का प्रक्षेपण अक्टूबर २०११ को श्री हरिकोटा से किया गया |
  • ऋषिकेश एवं कर्णप्रयाग के बीच नई रेल लाइन का शिलान्यास किया गया |
ईरोम शर्मीला:मणिपुर की इस सामाजिक कार्यकर्ता को सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून खिलाफ हड़ताल करते ११ वर्ष पूरे हो गए |
साइरस मिस्त्री : टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया वे दिसंबर २०१२ से टाटा समूह के मुखिया होंगे |
मार्कंडेय काटजू: न्यायाधीश काटजू को भारतीय प्रेस परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है |
एन.श्रीनिवासन: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया |
के.वी कामत : नारायण मूर्ति के इनफ़ोसिस प्रमुख के पद से हटने के बाद कामत को इनफ़ोसिस का चेयरमेन बनाया गया है |

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ

  • थिन्गलक शिनवात्रा, थाईलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी |
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने घरेलु नौकरों के अधिकारों के संरक्षण के लिए वार्षिक अधिवेशन में प्रस्ताव पारित किया |
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा का महासचिव “बान की मून” को उनके द्वितीय कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया |
  • सार्क देशो के पीठासीन अधिकारीयों की महत्वपूर्ण कांफ्रेंस नई दिल्ली में आयोजित की गई |
  • सार्क (दक्षेस) देशों के शिखर सम्मेलन नवंबर २०११ को आडू सिटी (मालदीव) में आयोजित किया गया |
  • आफ्रीका में नये राष्ट्र के रूप में बने “रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान” को सर्वप्रथम भारत ने मान्यता प्रदान की | दक्षिणी सूडान की राजधानी “जूबा” होगी |
  • फ़्रांस के द्विबिले शहर में विश्व के विकसित देशों के संगठन जी-८ की बैठक आयोजित की गई | इन देशों ने अरब क्षेत्र में हुए सत्ता परिवर्तन वाले देशों को मदद देना का फैसला लिया 
  • सउदी अरब में पूर्णतः महिलाओं के लिए स्थापित विश्व के सबसे बड़े विश्वविद्यालय की शुरुआ़त हुई |
  • मुस्लिम राष्ट्र सउदी अरब ने महिलाओं को मताधिकार सितम्बर २०११ में प्रदान किया | अगले स्थानीय चुनावों में महिलाये चुनाव भी लड़ सकेंगी |
  • संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का जैवविविधता पर आयोजन हैदराबाद में किया गया |
  • भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार परिषद का सदस्य बनाया गया |
  • “ओपरेशन जेरोनिमो” के तहत अमरीकी सेना ने कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में मार गिराया |
  • समुद्री तूफान “ईरीन” ने अमरीका के पूर्वी तटीय क्षेत्र में करोड़ों लोगो को प्रभावित किया |
  • नासा ने वृहस्पति गृह में अध्ययन के लिए अगस्त २०११ में “जूनो” उपग्रह भेजा है |
  • “कंट्रोवर्सीयली यौर्स” पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाडी शोएब अख्तर की विवादित किताब है |
  • ब्रिटेन के १६८ वर्ष पुराने साप्ताहिक समाचार पत्र “न्यूज ऑफ द वर्ल्ड” का प्रकाशन फोन हैकिंग मामले में फसने के कारण बंद कर दिया गया |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की जनरल असेम्बली ने नरिंदर सिंह को इंटरनेशनल ला कमीशन का सदस्य नवंबर २०११ में चुना |
  • प्रमुख विकासशील देश भारत, ब्राजील, और दक्षिण आफ्रीका के समूह “इब्सा” की बैठक दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में अक्टूबर २०११ को संपन्न की गई |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ विकास कार्यक्रम (यु.एन.डी.पी) द्वारा जारी १८७ देशों की विकास रिपोर्ट में प्रथम स्थान नार्वे को मिला जबकि भारत की रैंकिंग १३४ रही |
  • लीबिया की अंतरिम सरकार “नेशनल ट्रांजिशनल काउन्सिल” को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा को मान्यता प्रदान की गई | हाल ही में लीबिया में विद्रोह के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है |
  • फिलिस्तीन के प्रमुख महमूद अब्बास ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में आवेदन किया है जिसकी राजधानी येरुशलम होगी |
  • विश्व के सबसे बड़े पुल (४१.५८ कि.मी) का निर्माण चीन के किन्ग्दो और हिंग्दो शहर के बीच किया गया |
  • विश्व का सबसे ऊँचा टावर जापान कि राजधानी टोक्यों में निर्मित “स्काई ट्री” है जिसकी ऊंचाई ६३४ मी. है |
  • जी-२० देशों का छठा शिखर सम्मेलन फ्रांस के शहर कान में नवंबर २०११ को किया गया |
  • यूनेस्को ने फिलिस्तीन को पूर्ण सदस्य देश के रूप में बहुमत से मान्यता प्रदान की |
  • लगातार चौथे वर्ष से चीन विश्व में सर्वाधिक सोना उत्पादन करने वाला राष्ट्र है |
  • अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक फेडरेशन ने जमैका के उसेन बोल्ट को “एथलीट ऑफ द ईअर २०११” घोषित किया | आस्ट्रेलिया कि सैली पियर्सन को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट घोषित किया गया |
  • राष्ट्रमण्डल देशों के राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन पर्थ (आस्ट्रेलिया) में अक्टूबर २०११ को आयोजित किया गया |
  • आवर्त सारणी में तीन नये तत्वों डर्मस्टैडियम(११०), रोंट्जेनियम(१११) और कपर्निशियम (११२) को शामिल किया गया |
  • विश्व कि सबसे बड़ी और शक्तिशाली दूरबीन “अल्मा” (Atacama Large Milimeter Array) कि स्थापना चिली देश के अटाकामा मरुस्थल में स्थापित किया गया |
  • नासा ने चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण की जाँच करने के लिए सितम्बर २०११ को “ग्रेल मिशन” शुरू किया गया |
  • आस्ट्रेलिया कार्बन टैक्स लगाने वाला विश्व का प्रथम देश बना |
मारियो मोंटी : प्रसिद्ध यूरोपीय अर्थशास्त्री मारियो मोंटी को इटली का प्रधानमंत्री बनाया गया |
सेरेना विलियम्स : यूनिसेफ ने इस अमरीकी टेनिस खिलाडी को अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना एम्बेसडर बनाया |
रविंदर सिंह : ब्रिटेन की रोयल कोर्ट में प्रथम सिख जज बने |
बाबुराव भट्टराई : माओवादी नेता बाबुराव को झालानाथ खनल के स्थान पर नेपाल का प्रधानमंत्री बनाया गया |
जार्ज पापेंद्रू : ग्रीस को ऋण संकट से उबारने के लिए जनमत संग्रह के विवादस्पद निर्णय के बाद पद छोडना पड़ा | जार्ज पापेंद्रू के स्थान पर लुकास पापाडेमोस को नया प्रधानमंत्री बनाया गया |
माइकल हार्ट : ई-बुक (इन्टरनेट पर उपलब्ध किताबों का डिजिटल रूप १९७४) के जनक माइकल हार्ट का निधन हो गया |
जूलियन असंजे: विकिलीक्स के संस्थापक असान्जे को ब्रिटिश अदालत ने स्वीडन प्रत्यर्पित किया है जहाँ उनपर बलात्कार और यौन उत्पीडन का मुकदमा चलेगा |
शाहिदा बादशाह : पाकिस्तान की प्रथम थ्री-स्टार महिला सैनिक बनी |
कमलेश शर्मा :राष्ट्रमंडल समूह के महासचिव को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया गया |
क्रिस्टीन लेगार्ड :इंटरनेशनल मोनिटरी फंड में मेनेजिंग डारेक्टर बनाया गया |
पुरुस्कार
1.      इंदिरा गाँधी पुरुस्कार २०११ : शांति, निःशस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरुस्कार सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को दिया गया |
2.      सरस्वती सम्मान २०१०: कन्नड़ साहित्यकार एस.एल भैरप्पा को उनकी रचना “मन्द्रा” के लिए प्रदान किया गया |
3.      ज्ञानपीठ पुरुस्कार २०१०: कन्नड़ साहित्यकार चंद्रशेखर कांबर को ४६वा ज्ञानपीठ पुरुस्कार प्रदान किया गया |
4.      इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार २०११ : डॉ. मोहन लाल धरिया को प्रदान किया गया |
5.      अंतर्राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरुस्कार २०१०: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को उनके मानवतावादी प्रयासों के चलते यह पुरुस्कार दिया गया |
6.      लाल बहादुर शास्त्री पुरुस्कार २०११: लोक प्रशासन एवं प्रबंधन के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरुस्कार वर्ष २०११ के लिए शिक्षाविद प्रोफ. यशपाल को दिया गया |
7.      मर्लिन अवार्ड २०११ : विश्वप्रसिद्ध पुरुस्कार भारत के जादूगर गोपीनाथ मुथुकड़ को दिया गया
8.      कनफ्यूसियस पीस प्राइज २०११: चीन के नोबल पुरुस्कार के रूप में वर्ष २०१० से शुरू यह पुरुस्कार रूस के प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन को दिया गया |
9.      मिस यूनिवर्स २०११: लीला लापेज (अंगोला)
10.  मिस वर्ल्ड २०११: इवियन कोलमेनारेस (वेनेजुएला)
11.  रेमन मेग्सेसे पुरुस्कार २०११ : हरीश हांडे (ग्रामीण क्षेत्र में सोलर उर्जा का प्रसार) एवं नीलिमा मिश्र (सामाजिक कार्य)
12.  मान बुकर पुरुस्कार २०११: जूलियन बर्नेस को उनकी “द सेन्स ऑफ एन एंडिंग” रचना के लिए दिया गया |
13.  विश्व खाद्य पुरुस्कार २०११ : संयुक्त रूप से लूला डी.सिल्वा और जोन काफर को दिया गया |
14.  नोबल पुरुस्कार २०११ :
शांति  : एलन जॉन्सन सरलीफ (लाइबेरिया की प्रथम महिला राष्ट्रपति), लेमाह जीबोवी (लाइबेरिया), तवक्कुल करमान (यमन)
साहित्य : टोमास ट्रांसट्रोमन (स्वीडन)
अर्थशास्त्र : थोमस सर्जेंट (अमेरिका), क्रिश्टोफ़र सिम्स (अमेरिका)
चिकित्सा : ब्रुस बुत्लर, जूल्स हाफमैन और राल्फ स्टीनमैन
फिजिक्स : सौल पर्लमटर (अमेरिका), एडम रीस(अमे.) और ब्रायन श्मिड्ट (आस्ट्रेलिया) 
रसायन : डेनियल शेचमैन (इजराइल)

विविध
·         “न्यू सिल्क रोड” प्रोजेक्ट के तहत मध्य एशिया को दक्षिण एशिया को सड़क, रेलमार्ग, गैस पाइप लाइन से जोड़कर व्यापार क्षेत्र विकसित किये जायेंगे |
·        अमरीका कि प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम्स ने भारतीय फिल्म “लगान” को खेलों पर बनी सर्वकालीन फिल्म सूची में २५वाँ स्थान दिया |
·        प्रसिद्ध “एनर्जी एवं इक्विटी” पुस्तक के लेखक “इवान ईल्यीच” है |
·        बाली (इंडोनेशिया) में आसियान देशो का सम्मेलन और भारत-आसियान सम्मिट नवंबर २०११ में आयोजित कि गई |
·        “रिवोल्यूशन २०२०” प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत कि नवीनतम रचना है |

Monday

समसामयिकी मई २०११


राष्ट्रीय घटनाएँ
  • इसरो ने प्रमुख संचार उपग्रह “रिसोर्ससेट-२”  का प्रक्षेपण अंतरिक्ष यान पी.एस.एल.वी.-१६ द्वारा आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से किया | इसके साथ “यूथ-सेट” और एक्स-सेट (सिंगापूर) का प्रक्षेपण भी किया गया |
  • टेनिस खिलाडी महेश भूपति और लिएंडर पेस कि जोड़ी को विश्व में प्रथम वरीयता का स्थान मिला |
  • लोकपाल बिल का मसौदा तैयार करने वाली समिति में अन्ना हजारे सहित सिविल सोसाइटी के ५ सदस्यों को शामिल किया गया |
  • भारत का पहला “सागरीय जैव विविधता केंद्र” गुजरात के जामनगर में स्थापित किया गया |
  • सरकार ने “नेशनल क्लीन एनर्जी फंड” के गठन को मंजूरी दी जिसके तहत ग्रीन परियोजनाओ के अनुसंधान एवं वित्तीयन को मदद मिलेगी |
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सलियों से निपटने के लिए बनाये गए “कोया कमांडोज” के गठन पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्टीकरण माँगा |
  • भारत में निर्यात आकडों के अनुसार सर्वाधिक निर्यात “इंजीनिरिंग गुड्स” का होता है दूसरे स्थान पर पेट्रोलियम उत्पाद और तीसरा स्थान जेम्स एवं ज्वेलरी का है |
  • सरकार ने आयकर भरने के लिए दो नए फार्म “सहज” एवं “सुगम” को इस वित्तीय वर्ष में लागू किया | सहज केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए और सुगम आम नागरिकों के लिए होगा |
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ संरक्षण सम्मलेन नई दिल्ली में आयोजित किया गया |
  • एन.टी.पी.सी, सेल, ओ.एन.जी.सी. और इंडियन आइल कार्पोरेशन के बाद “कोल इंडिया” को महारत्न का दर्जा दिए जाने से अब महारत्न कंपनियों कि संख्या ५ हो गयी है |
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले में “भारत-ओमान रिफाइनरी लिमिटेड” (BORL) का औपचारिक उदघाटन किया गया |
  • विनायक सेन: राजद्रोह के आरोप में लिप्त इस मानवाधिकार कार्यकर्त्ता को उच्चतम न्यायलय ने जमानत पर रिहाई के आदेश दिए |
  • संयुक्त राष्ट्र संघ कि ११वी इन्फो-पावर्टी वर्ल्ड कांफ्रेंस में राजस्थान कि महिला सरपंच छवि राजावत ने भारत का प्रतिनिधित्व किया |
  • बी.मुथुरमण (वाईस चेयरमेन, टाटा स्टील) को भारतीय उद्योग महासंघ (CII) का नया अध्यक्ष चुना गया |
  • चंद्रेश कुमारी को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है |
  • प्रतीप चौधरी (२०१३ तक के लिए) को भारतीय स्टेट बैंक का अध्यक्ष बनाया गया |
  • बैंक ऑफ बडौदा के अध्यक्ष एम.डी.माल्या को “भारतीय बैंक संघ” का अध्यक्ष चुना गया |
  • NIIT के चेयरमेन “राजेंद्र एस.पवार” को नैस्काम का अध्यक्ष बनाया गया | वे हर्ष मांगलिक का स्थान लेंगें |
  • पार्श्व गायिका आशा भोसले को उनके संगीत में उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स ने सम्मानित किया |

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
  • ब्रिक्स (BRICS) देशों का “शिखर सम्मलेन-२०११” चीन के “सान्या सिटी” में आयोजित किया गया | ब्रिक्स देशों में भारत, ब्राजील, चीन, रूस एवं दक्षिण अफ्रीका शामिल है |
  • प्रमुख यूरोपीय देश पुर्तगाल ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए “यूरोपीय संघ” से मदद मांगी |
  • राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मॉरिसस कि यात्रा में राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये |
  • कम्बोडिया एवं थाईलैंड कि सीमा में स्थित “प्रिय विहार मंदिर” के स्थानिक विवाद के चलते दोनों देशों कि सेनाएं आमने सामने | संयुक्त राष्ट्र संघ ने युद्ध विराम घोषित किया है |
  • विश्व हेप्पीनेस इंडेक्स में भारत का स्थान १२४ देशों कि सूची में ७४वां रहा | अमेरिका कि गैलप्स संस्था द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में डेनमार्क का सर्वोच्च स्थान रहा |
  • दुबई स्थित विश्व के सबसे बड़े हवाईअड्डे “अल-मख्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट” ने व्यावसायिक उड़ानों का प्रचालन प्रारंभ किया |
  • अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति “लारेंट बांग्बो” ने चुनाव हारने के बाद भी पद छोड़ने से इंकार किया | विपक्षी दल ने फ्रांस कि सहायता से बाग्बो को पदच्युत कर नजरबन्द किया |
  • म्यांमार के राष्ट्रपति थान सीन ने पद कि शपथ ली, इसके साथ ही सैन्य शासन जनता का पतन हो गया |
  • भारत-सिंगापुर ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास “सिम्बेक्स” के माध्यम से अपनी नौसैनिक क्षमता का आंकलन किया |
  • फ्रांस विश्व का एकमात्र देश बना जहाँ बुर्का पहनने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है |
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने महिलाओं के लिए ड्रेस कोड लागु किया जिसके तहत महिलाओं को ग्रांड प्रिक्स जैसे टूर्नामेंट में स्कर्ट पहनना अनिवार्य है |
  • जैव ईंधन से विमान सेवा प्रारंभ करने वाला विश्व का प्रथम देश “मेक्सिको” बना |
  • ब्रिटिश राजघराने के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने केट मिडलटन के साथ विवाह रचाया |
  • अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबोटाबाद में मार गिराया | अमेरिकी सेना ने ऑपेरशन के तहत यह कार्यवाही कि |
  • खाड़ी देशों में तानाशाही के विरुद्ध जनांदोलन के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह ने त्यागपत्र दिया |
  • नूर सुल्तान नजरबायेब लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए कजाखिस्तान के राष्ट्रपति बने |
  • कार्निवल किंग के नाम से प्रसिद्द गायक “माइकल मर्तेली” लेटिन अमेरिकी देश हैती के राष्ट्रपति बनाये गए |
  • भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सक सिद्धार्थ मुखर्जी को “ए बायोग्राफी ऑफ कैंसर” के लिए नान फिक्सन कटेगरी में प्रतिष्टित “पुलित्जर सम्मान” दिया गया |
पुरुस्कार
  1. दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार २०१० :- निर्माता-निर्देशक के.बालाचंदर को उनके योगदान के लिए १० लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र के रूप में यह पुरुस्कार दिया जायेगा |
  2. सरस्वती पुरुस्कार २०१० :- के.के.बिडला फाउन्डेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरुस्कार कन्नड़ साहित्यकार प्रो.एस.एल.भैरप्पा को दिया गया |
  3. अभिजीत गुप्ता, दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले प्रथम खिलाडी बने |
  4. भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन अलोक कुमार ने एशियाई बिलियर्ड ख़िताब जीतकर, एशियाई बिलियर्ड एवं स्नूकर दोनों ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है |
  5. पेंटालून फेमिना मिस इंडिया पुरुस्कार २०११: इसके तहत कनिष्ठा धनकड (मिस इंडिया वर्ल्ड), हस्लीन कौर (मिस इंडिया अर्थ) और अंकिता शौरी (मिस इंडिया इंटरनेशनल) को चुना गया |
  6. अभिनेत्री व निर्देशिका नंदिता दास को भारत-फ्रांस के सहयोग के लिए फ़्रांसिसी सम्मान “नाईट ऑफ द आर्ट्स एंड लेटर्स” प्रदान किया गया |
  7. इंदु शर्मा कथा सम्मान वर्ष २०११ के लिए उपन्यासकार विकास कुमार झा को उनकी रचना “मैक्लुस्कीगंज” के लिए दिया गया |
विविध
  • ग्रेट सोल: महात्मा गाँधी एंड हिज स्ट्रगल विथ इंडिया” पुस्तक के लेखक जोसफ लेविलेल्ड है | गाँधी जी पर अमर्यादित टिप्पणी के चलते गुजरात सरकार ने पुलित्जर पुरुस्कार प्राप्त इस पुस्तक पर प्रतिबन्ध लगाया है |
  • गृहमंत्री पी.चिदंबरम द्वारा लिखित पुस्तक “इंटरप्रेटिंग इंडियन इकोनॉमी”
  • नासा द्वारा बुध ग्रह के अध्ययन के लिए भेजे गए “मेसेंजर अंतरिक्षयान” ने फोटो भेजे |
  • प्रसिद्द लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर ने संगीतकार ए.आर.रहमान के जीवन पर आधारित किताब “ए.आर.रहमान: द स्प्रिट ऑफ म्यूजिक” लिखी |