Thursday

भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन - प्रमुख तथ्य

  •      भारत में राष्ट्रीय भावना का उदय 19वी  सदी में हुआ. शिक्षित लोगों ने पाश्चात्य शिक्षा प्राप्त कर भारत में जन-आन्दोलन का प्रारंभ किया.
  •      1885 में ए.ओ.ह्युम ने बम्बई में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की, इसके प्रथम अध्यक्ष डब्लू.सी.बनर्जी बनाये गए. तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड डफरिन था.  लार्ड डफरिन ने कांग्रेस को "सेफ्टी वाल्व" कहा.
  •      बंगाल विभाजन (1905):-  वायसराय लार्ड कर्जन ने राष्ट्रवादी गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से बंगाल को पूर्वी बंगाल तथा पश्चिम बंगाल (बिहार और ओडिशा) में बाँट दिया. विभाजन के दिन  (15 अक्टूबर  1905) को शोक दिवस के रूप में मनाया गया.
  •      स्वदेशी आन्दोलन (1905) बंगाल विभाजन के विरोध में शुरू किया गया और विदेशी वस्तुओ का बहिस्कार किया गया.. राष्ट्रीय शिक्षा परिषद् का गठन किया गया और पूरे बंगाल में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए संस्थाओ की स्थापना की गयी.
  •      सूरत अधिवेशन (1907) में कांग्रेस का विभाजन गरमदल और नरमदल के रूप में हो गया.
  •      दिल्ली दरबार (1911):- वायसराय लार्ड हार्डिंग ने सम्राट जार्ज पंचम और महारानी मेरी को भारत  बुलाया. दिल्ली दरबार में बंगाल विभाजन को रद्द किया गया और राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया.
  •      होमरूल आन्दोलन (1916):- आयरलैंड से प्रेरित होकर भारत में होमरूल आन्दोलन का शंखनाद एनी बेसेंट ने किया. बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र में होमरूल लीग का गठन किया..
  •      लखनऊ समझौता (1916) में कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने एक साथ होकर डोमिनियन राष्ट्र के लिए संविधान तैयार किया.
  •      राष्ट्रवादी गतिविधियों के बढ़ते प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से ब्रिटिस सरकार ने रौलेट एक्ट जैसे कानून को लागू किया. गाँधी जी व कई महत्वपूर्ण नेता गिरफ्तार किये गए जिनके विरोध में जलियावाला बाग़ में सभा का आयोजन किया गया.
  •      जलियावाला बाग़ (13 अप्रैल 1919 )में आयोजित सभा को विफल करने के लिए जनरल डायर ने सैनिक कार्यवाई की जिससे हजारो भारतीय शहीद हो गए. जलियावाला बाग़ हत्याकांड के विरोधस्वरुप रविंद्रनाथ टैगोर ने नाईटहुड की उपाधि त्याग दी. सरकार ने जांच के लिए हंटर कमीशन का गठन किया.
  •      खिलाफत आन्दोलन (1919) तुर्की में खलीफा का पद समाप्त करने के विरोध में भारतीय मुसलमानों ने मोहम्मद अली और शौकत अली के नेतृत्व में अंग्रेज शासन की विरुद्ध खिलाफत आन्दोलन का आगाज किया. काग्रेस के समर्थन के बाद इस आन्दोलन ने "असहयोग आन्दोलन" को बल दिया.
  •      असहयोग आन्दोलन (1920-22) के तहत शासकीय कार्यो में पूर्णतः असहयोग किया गया. शिक्षण संस्थाओ का बहिष्कार, कर अदायगी न करना,  अदालतों का बहिष्कार आदि विरोध के साथ साथ कई रचनात्मक कार्य किये गए. ५ फरवरी १९२२ में चौरा-चौरी घटना के बाद गाँधी जी ने इसे वापस ले लिया.

Friday

सम-सामयिकी फरवरी 2011

राष्ट्रीय घटनाएँ :
* भारत को १९ वषों के अंतराल के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् का अस्थाई सदस्य (दो वर्ष के लिए) जनवरी २०११ से बनाया गया.
भारत के अतिरिक्त जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, कोलंबिया, और पुर्तगाल इसके नए सदस्य होंगे.
* भारत में ६१वे गणतंत्र दिवस पर मुख्यअतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुशीलो बाबांग युधोयोनो थे.
* अन्तरिक्ष के लिए जी-सैट -5पी  उपग्रह का प्रक्षेपण असफल रहा, इस उपग्रह को श्रीहरिकोटा रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र  से जीएसएलवी-F6 यान द्वारा प्रक्षेपित किया गया था.
* ट्रांबे (मुंबई) स्थित ५० वर्ष पुराने परमाणु अनुसंधान संयंत्र साइरस (CIRUS= Canad India Reactor Utility Services) को अमेरिका के साथ परमाणु करार के नियमो की प्रतिबद्धता के कारण बंद कर दिया गया.
* जस्टिस ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित कृष्णा नदी जल विवाद ट्रिबुनल के द्वारा दिए गये फैसले के अनुसार अलमाटी बांध की ऊंचाई बढाई जाएगी और सर्वाधिक १००१ टी.एम्.सी पानी आंध्र प्रदेश को मिलेगा.
* ९८वी. भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन चेन्नई में किया गया इसके अध्यक्ष प्रोफ.के.सी.पाण्डेय थे. भारत में विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन १९१४ से किया जा रहा है.
* अमेरिका ने इसरो, डी.आर.डी.ओ  सहित ९ भारतीय कम्पनियों को अन्तरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में निर्यात नियंत्रण सूची से अलग किया.
* भारत की प्रथम समुद्री जल विमान सेवा " जल हंस " का प्रारंभ मुंबई से अंडमान निकोबार द्वीप के बीच किया गया. "जल हंस" २५० कि.मी. की रफ़्तार से उड़ सकता है और जल तथा जमीन दोनों पर उतर सकता है...
* "ज्ञानदीप" प्रवासी भारतीयों को भारत में शिक्षा और सरकारी योजनाओ की जानकारी देने के लिए प्रारंभ की गयी वेबसाइट है.
* भारत में MNP (मोबाईल नंबर पोर्टिबिलिटी) सेवा का प्रारंभ किया गया इसके तहत उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर बदले बिना अपने मोबाईल आपरेटर कंपनी को बदल सकता है. सर्वप्रथम हरियाणा (रोहतक) से इस सेवा का प्रारंभ किया गया. विश्व में सर्वप्रथम सिंगापुर में इसका प्रारंभ किया गया.
* भारत का प्रथम निर्मित स्वदेशी लड़ाकू विमान "तेजस" को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया. तेजस विमान रूस से प्राप्त "Mig-21" का स्थान लेंगे.

** संजीव कुमार त्रिपाठी:- RAW (Research and Analysis Wing) का प्रमुख बनाया गया.
** आर.के.शेट्टी:- भारतीय हाँकी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए.


अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ:
* २७ सदस्यीय यूरोपीय संघ में से एस्टोनिया ने १७वे देश के रूप में यूरों मुद्रा को अपने देश में चलन के लिए अपनाया.
* अमेरिका और रूस के बीच नाभिकीय हथियारों में कटौती के लिए नयी स्टार्ट (START= Strategic Arms Reduction Treaty) संधि को आगामी १० वर्षो के लिए अपनाया गया.
* चीन ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत श्वेत पत्र जारी किया है और नियमों का कड़ी से पालन करने का ऐलान किया है.
* अमेरिका के लुसियाना प्रान्त के गवर्नर " बाबी जिंदल " (भारतीय मूल) को अमेरिका का सबसे लोकप्रिय गवर्नर चुना गया.

** निक्की हैली: अमेरिका के दक्षिण करोलिना राज्य की गवर्नर बनने वाली भारतीय मूल की प्रथम महिला है.
** डिल्मा रोसेफ़:- ब्राज़ील की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी.

पुरुस्कार:  
लोकमान्य तिलक पुरुस्कार २०११:- पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के चलते एच.के.दुआ को varsh २०११ के लिए प्रसिद्द लोकमान्य तिलक पुरुस्कार दिया गया.
६८वे गोल्डन ग्लोब पुरुस्कार:-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म:-"डी सोशल नेटवर्क"                सर्वश्रेष्ठ निर्देशक :- डेविड फिचेर
 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:- कॉलिन फर्थ                    सर्वश्रेष्ठ  अभिनेत्री:- नताली पोर्टमेन
मूर्ति देवी पुरुस्कार:-
२००८:- डॉ.रघुवंश (पश्चिम भौतिक संस्कृति का उत्थान और पतन)
 २००९:- ए.ए.नम्बूदरी (चयनित कविता संग्रह पर दिया गया)


द्वारा: विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र.)

Thursday

भारतीय बैंकिंग व्यवस्था

* यूरोपीय प्रणाली पर आधारित देश में पहला बैंक १७७० में बैंक ऑफ़  हिंदुस्तान के नाम से खोला गया जो असफल रहा.

* सरकार के वित्तीय सहयोग से  १८०६ में बैंक ऑफ़ बंगाल के नाम से कोलकाता में प्रेसिडेंसी बैंक की स्थापना की गई..

* पूर्ण रूप से पहला भारतीय बैंक "पंजाब नेशनल बैंक" था जिसकी स्थापना १८९४ में की गई.
* १९२१ में कोलकाता, मद्रास , और बम्बई के प्रेसिडेंसी बैंकों को मिलकर "इम्पिरिअल बैंक ऑफ़ इंडिया" की स्थापना की गयी जिसे १९५५ से "भारतीय स्टेट बैंक" कहा जाता है.

* १९३५ में एक अधिनियम के द्वारा रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का गठन किया गया.यह भारत का केंद्रीय बैंक है  जिसका राष्ट्रीयकरण १ जनवरी १९४९ को किया गया. रिज़र्व बैंक का मुख्यालय मुंबई में है.

* जुलाई १९६९ में भारत के १४ राष्ट्रीय बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया और पुनः  अप्रेल १९८० को ६ बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया लेकिन १९९३ में न्यू बैंक ऑफ़ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होने से वर्तमान में कुल राष्ट्रीयकृत बैंकों के संख्या १९ है.

* बैंकिंग प्रणाली में सुधार हेतु १९९१ में नरसिम्हन समिति का गठन किया गया था. जिसने अपनी अनुशंसा में कहा की भारत के कम से कम ३ बैंकों को वैश्विक स्तर पर पहुचाने का प्रयास करना चाहिए.

* बेसेल-II मानक बैंकिंग और वित्तीय संस्थायों को अंतर्राष्ट्रीय स्वरुप देने से सम्बंधित है. इनका निर्धारण स्विटजरलैंड के बेसेल नामक स्थान में किया गया था.

* बैंकों के ग्राहकों के समस्यायों के समाधान के लिए रिज़र्व बैंक ने जून १९९५ से बैंकिंग लोकपाल की व्यवस्था की है जिसके तहत ग्राहक बैंक से सम्बंधित समस्या / शिकायत दर्ज करा सकता है.

* भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना २ अक्टूबर  १९७५ से किया गया जो दूर दराज क्षेत्रो में बैंकिंग गतिविधिया संचालित करते है.




Posted By:-  Vivekanand Urja Punj, Jabalpur

Monday

भारत का भौतिक स्वरुप

भौगोलिक रूप से भारत को ४ प्रमुख प्रदेशों में विभाजित किया गया है.
१) उत्तर का पर्वतीय प्रदेश                  ३) प्रायद्वीपीय पठार
२) उत्तर का विशाल मैदान                 ४) तटीय मैदान एवं द्वीप समूह

A उत्तर का पर्वतीय प्रदेश :- यह प्रदेश धनुषाकार रूप में ४ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है जिसमें  हिमालय पर्वत श्रेणी, ट्रांस हिमालय, और पूर्वांचल की पहाड़ियां शामिल है..
अ) हिमालय पर्वत श्रेणी :- हिमालय का विस्तार सिन्धु नदी के गार्ज से ब्रम्हपुत्र नदी के गार्ज तक लगभग २४०० कि.मी. लम्बे क्षेत्र में है. यह विश्व का नवीनतम मोडदार पर्वत है. इसका निर्माण इओसीन से प्लायोसीन काल में टेथिस सागर कि भू-सन्नति में हुआ था. इसे भौगोलिक रूप से ३ भागों में बांटा गया है.
  •  महान हिमालय:- हिमालय कि सबसे उत्तरी श्रेणी जिसे हिमाद्री व वृहत हिमालय भी कहते है. विश्व कि सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट (८८४८ मी., नेपाल) इसी में स्थित है. महान हिमालय में स्थित प्रमुख शिखर कंचनजंगा,मकालू,धौलागिरी, आदि है. यहाँ से गंगा, यमुना और उसकी कई सहायक नदियाँ निकलती है. गंगोत्री एवं जेमू हिमनद प्रमुख है.
  • लघु हिमालय:- महान हिमालय के दक्षिण में स्थित इस पर्वत श्रेणी कि औसत ऊंचाई ३७००-४५०० मीटर है, जिसे "हिमाचल" व "मध्य हिमालय" भी कहते है. इसमें शिमला, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा जैसे पर्यटन स्थल स्थित है. लघु हिमालय के ढाल में स्थित छोटे-छोटे मैदान को कश्मीर में "मर्ग" और उत्तराखंड में "पयार" कहते है.
  • शिवालिक हिमालय:- हिमालय के इस सबसे दक्षिणी भाग को बाहय हिमालय या उप हिमालय भी कहते है. इसकी औसत ऊंचाई लगभग ६००० मी. है. इसके मध्यवर्ती मैदानी भाग को "दून" कहते है.
ब) ट्रांस हिमालय :- यह महान हिमालय के उत्तर और तिब्बत के दक्षिण में स्थित है. इसमें कराकोरम, लद्दाख, जास्कर, और कैलाश पर्वत श्रेणियां प्रमुख है. ट्रांस हिमालय में भारत कि सबसे ऊँची और विश्व कि दूसरी सबसे ऊँची चोटी गोडविन ऑस्टिन (K-2) ८६११मी. कराकोरम श्रेणी में स्थित है. सिन्धु, सतलुज, और ब्रम्हपुत्र इस श्रेणी कि प्रमुख नदियाँ है. भारत का सबसे बड़ा हिमनद "बाल्टेरों" इसी में स्थित है..

स) पूर्वांचल कि पहाड़ियां :- यह भारत-म्यांमार सीमा पर उत्तर से दक्षिण अर्ध-चंद्रकार रूप में विस्तृत है. इस श्रेणी में नागा, पटकोई, और लुसाई पहाड़ियां प्रमुख है.

हिमालय का प्रादेशिक विभाजन
१) पंजाब हिमालय:- कश्मीर से लेकर हिमाचल तक सिन्धु और सतलुज नदी के बीच लगभग ५६२ कि.मी. लम्बाई के इस क्षेत्र में बनिहाल, पीरपंजाल,जोजिला एवं बुर्जिल दर्रे स्थित है.
२) कुमायूं हिमालय:- सतलुज नदी से काली नदी के बीच लगभग ३२० कि.मी. लम्बाई के इस विस्तृत क्षेत्र का सर्वोच्च शिखर नंदा देवी है. बद्रीनाथ, केदारनाथ, और कमेट अन्य प्रमुख शिखर है. भागीरथी,अलकनंदा, और यमुना नदी का उद्गम स्थल इसी में है.
३) नेपाल हिमालय:- हिमालय का सबसे लम्बा (८०० कि.मी.) प्रादेशिक विभाग जो काली नदी और तीस्ता नदी के बीच स्थित है. माउन्ट एवेरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू जैसे विश्व के सर्वोच्च शिखर इसी भाग में है.
४) असम हिमालय:- तीस्ता नदी से ब्रम्हपुत्र नदी के बीच स्थित यह प्रदेश लगभग ७५० कि.मी. क्षेत्र में फैला है. इसमें दफ़ला, मिस्मी जैसे अन्य भू-भाग स्थित है.

B उत्तर के विशाल मैदान :- उत्तर के पर्वतीय प्रदेश और प्रायद्वीपीय पठार के बीच लगभग ७.५ लाख वर्ग कि.मी. क्षेत्र में विस्तृत इस भाग कि लम्बाई २४०० कि.मी. और चौड़ाई १०० कि.मी. से ५०० कि.मी. के मध्य है. यह विश्व का सबसे विशाल जलोढ़ निर्मित मैदान है. इसका निर्माण प्लीस्टोसीन और होलोसीन युग में हुआ माना जाता है. विशाल मैदान को प्रादेशिक रूप से ४ भागों में बांटा गया है.
  • पंजाब हरियाणा का मैदान:- इसका निर्माण सतलुज, रावी, और व्यास नदियों द्वारा हुआ है. यह भाग मुख्यतः बांगर मिट्टी का है. दो नदियों के बीच भू-भाग को दोआब कहते है.
  • राजस्थान का मैदान:- इसके अंतर्गत राजस्थान का शुष्क प्रदेश और अरावली के पश्चिम का बांगर प्रदेश शामिल है..यहाँ कि मुख्या नदी लूनी है. इसमें डीडवाना, संभार, डेगाना जैसी खरे पानी कि झीलें है.
  • गंगा का मैदान:- भारत के इस सबसे उपजाऊ कृषि आधारित प्रदेश का विस्तार उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल तक है. यह क्षेत्र नहरों के द्वारा सिंचित है.
  • ब्रम्हपुत्र का मैदान:- हिमालय पर्वत और मेघालय पठार के बीच स्थित यह एक लम्बा व संकरा मैदान है. इसमें विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप "मंजुली" स्थित है.
C प्रायद्वीपीय पठार :-  यह आर्कियन चट्टानों से निर्मित विश्व का प्राचीनतम पठार है. भारत के इस प्रदेश कि औसत ऊंचाई ४५०मी. से ७५० मी. के बीच है. प्रायद्वीपीय पठार में निम्न प्रमुख पर्वत है.
  • पश्चिमी घाट पर्वत :- महाराष्ट्र से तमिलनाडु के बीच स्थित इस पर्वत को सह्याद्री पर्वत भी कहते है जो वास्तव में प्रायद्वीपीय पठार का अपरदित खड़ा कगार है. इसका पश्चिमी ढाल तीव्र और पूर्वी ढाल मंद है. कल्सुबाई (१६४६ मी.) और महाबलेश्वर (१४३८ मी.) इसकी मुख्य चोटियाँ है. गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, और भीमा इस भाग कि प्रमुख नदियाँ है. पूर्वीघाट-पश्चिमीघाट दोनों आपस में नीलगिरी कि पहाड़ी में मिलते है जिसका सर्वोच्च शिखर दोदबेटा (२६३७ मी.) है. नीलगिरी के दक्षिण में अन्नामलाई पहाड़ी स्थित है जिसका सर्वोच्च शिखर "अनैमुड़ी" है.
  • पूर्वी घाट पर्वत :- यह उत्तर में महानदी घाटी (ओड़िसा) से लेकर नीलगिरी कि पहाड़ी तक समुद्रतटीय मैदान के समान्तर फैला हुआ है. इसकी ऊंचाई पश्चिमी घाट से कम है. इसका सर्वोच्च शिखर "महेंद्रगिरी" है. यह पर्वत खोंड़ालाइट, चार्कोलाइट और नीस चट्टानों से बना है. यह पर्वत कई भागों में बंटा है जिसमे शेवराय, जावदी, कोल्लामलाई पहाड़ी प्रमुख है. 
  • अरावली पर्वत :- यह विश्व का प्राचीनतम अवशिष्ट पर्वत है, जो गुजरात से दिल्ली तक लगभग ८५० कि.मी. में विस्तृत है. इसका सर्वोच्च शिखर " गुरु शिखर (१७२२मी.)" है. जैन धार्मिक स्थल "दिलवाडा का मंदिर" माउन्ट आबू इसी में स्थित है. इसे दिल्ली के निकट "दिल्ली कि पहाड़ियों" के नाम से जाना जाता है.
  • विंध्यांचल पर्वत :- परतदार चट्टानों से निर्मित इस पर्वत के अधिकांश भाग में लाल पत्थर कि अधिकता है. गुजरात, मध्य प्रदेश और झारखण्ड में यह विंध्यांचल, भारनेर, कैमूर और पारसनाथ कि पहाड़ियों के रूप में स्थित है.
  • सतपुड़ा पर्वत :- यह एक ब्लाक पर्वत है जो उत्तर में नर्मदा नदी और दक्षिण में ताप्ती नदी के बीच काली मिट्टी के प्रदेश में स्थित है. यह गुजरात से प.बंगाल तक महादेव, मैकाल, छोटा नागपुर पठार और राजमहल कि पहाड़ियों के रूप विस्तृत है. इसकी सर्वोच्च छोटी पचमढ़ी स्थित धूपगढ़ है.
प्रायद्वीपीय भारत के प्रमुख पठार
  • दक्कन का पठार :- गुजरात, महाराष्ट्र, म.प्र. और कर्णाटक  के बीच लगभग ५ लाख वर्ग कि.मी. में फैले इस पठार के अंतर्गत कर्णाटक का पठार, मालवा का पठार, तेलंगाना का पठार और तमिलनाडु का पठार शामिल है. कालीमिट्टी का यह क्षेत्र कृषि हेतु उपयुक्त है. बाबाबुदन कि पहाड़ी लौह अयस्क के लिए प्रसिध्द है.
  • छोटा नागपुर का पठार :- रिहंद नदी के पूर्व स्थित यह क्षेत्र भारत के खनिज संसाधन के लिए जाना जाता है. इसका विस्तार झारखण्ड, छत्तीसगढ़, प. बंगाल तक है.
  • मेघालय / शिलोंग का पठार :-यह पत्थर पूर्व में खासी, गारो, और जयंती पहाड़ियों के बीच स्थित है ;
D तटीय मैदान एवं द्वीप समूह :-  भारत में तटीय मैदानों का विस्तार पूर्वी एवं पश्चिमी घाट में है.
  • पश्चिम तटीय मैदान :- उत्तर में कच्छ से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तृत इस तटीय मैदान के अंतर्गत कच्छ प्रायद्वीप, काठियावाड़ प्रायद्वीप, कोंकण तट (गोवा-महाराष्ट्र), कन्नड़ तट (कर्नाटक) और मालाबार तट (केरल) शामिल है. प्रसिध्द वेम्बनाद झील (केरल) इसी में स्थित है. यह मैदान नारियल, रबड़, चाय, और मसाले के उत्पादन के लिए प्रसिध्द है.
  • पूर्वी तटीय मैदान:- यह मैदान उत्तर में गंगा के मुहाने से कुमारी अंतरीप तक फैला है. इसके उत्तरी भाग को उत्तरी सरकार और दक्षिणी भाग को कोरोमंडल तट कहते है. यह मैदान पश्चिमी तट से अधिक चौड़ा है. बालू के जमाव और मैदान के मध्य समुद्री जल के जमा होने से कई लैगूनों जैसे कोलेरू, चिल्का, का निर्माण हुआ है. 
द्वीप समूह :- भारत में द्वीपों की संख्या लगभग २४७ है जिनमे से लगभग २०४ बंगाल की खाड़ी में और शेष अरब सागर में स्थित है. अरब सागर में स्थित द्वीप प्रवाल भित्तियां है. मिनीकाय द्वीप, लक्ष्यद्वीप, कावारात्ति, अमिनदीव आदि अरब सागर के प्रमुख द्वीप है इसमें से मिनीकाय द्वीप सबसे बड़ा है. अंदमान एवं निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी का महत्वपूर्ण द्वीप है. जिसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु "पिग्मेलियन पॉइंट (इंदिरा पॉइंट)" ग्रेट निकोबार में स्थित है. अंदमान द्वीप की सबसे ऊँची चोटी "सैडल पीक" है. १० डिग्री चैनल छोटा अंदमान और कर निकोबार के बीच स्थित है.


द्वारा:- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)

Friday

सम-सामयिकी नवम्बर-2010

राष्ट्रीय घटनाएँ 
* लोक प्रतिनिधित्व कानून में संशोधन :- नए कानून के तहत विदेशो में रह रहे अनिवासी भारतीय जिन्होंने विदेशी नागरिकता नहीं ली है वे अब भारत में अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर मतदान प्रक्रिया में शामिल हो सकते है.
* ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा प्रदान करने वाला भारत का प्रथम राज्य गुजरात बन गया है जिसने स्थानीय निकायों के चुनाव में पहली बार ऑनलाइन मतदान की व्यवस्था की है.
* कश्मीर के विवादस्पद मामले में विभिन्न पक्षों से बातचीत के लिए केंद्र सरकार ने दिलीप पड़गाँवकर (पत्रकार), एम्.एम्.अंसारी (सूचना आयुक्त) और प्रो.राधाकुमार (शिक्षाविद) को अपना वार्ताकार नियुक्त किया है  जो सम्बंधित विषयों पर  स्थानीय लोगों, प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे.
* अनुबंधों में उल्लंघन के मामले में आई.पी.एल -४ सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स  टीमों को हटा दिया गया है. नयी टीम के रूप में कोच्ची को शामिल किया गया है.
* भारत में 1931 के पश्चात जाति आधारित जनगणना जून-सितम्बर २०११ से होगी जिसकी मंजूरी मंत्रिस्तरीय समिति ने कर दी है.
* वी.के.शुंगलू समिति का गठन कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं, प्रबंधन की कमी और भ्रष्टाचार से सम्बंधित विभिन्न मामलों में अपनी सिफारिश देगी.
* मध्य प्रदेश भारत का प्रथम राज्य बना जिसने लोक सेवा गारंटी अधिनियम पारित किया इस कानून के तहत नागरिक सुविधायों को एक निश्चित समय में पूर्ण करना अनिवार्य है अन्यथा सम्बंधित अधिकारी/ कर्मचारी को दण्डित किया जायेगा.

अन्तराष्ट्रीय घटनाएँ
* रक्षा सौदों में कथित भ्रष्टाचार के चलते श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख सरथ फोंसेका को ३० माह का कारावास की सजा दी गयी.
* अंसार परवेज (पाकिस्तान) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (मुख्यालय- वियना, ऑस्ट्रिया) के सत्र २०१०-११ के लिए नए अध्यक्ष होंगे.
* संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा ने भारत को २ वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद् का अस्थायी सदस्य बनाया गया है. उसका कार्यकाल १ जनवरी २०११ से ३१ दिसम्बर २०१२ तक रहेगा.
* चिली के सन जोसे कोयला खदान में फसें ३३ कर्मचारियों को एक विशेष रहत अभियान के द्वारा ६९ दिनों के बाद सकुशल बहार निकला गया.
* चन्द्रमा के अध्ययन के लिए चीन ने मानव रहित अंतरिक्ष यान च्आंग-२ का सफलता पूर्वक प्रक्षेपण किया.
* नेपाल में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपना शांति मिशन की अवधि जनवरी २०११ तक बाधा दी गई.
* दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में मिनी भारतीय प्रवासी दिवस मनाया गया. इसके पूर्व प्रतिवर्ष भारत में ९ जनवरी को मनाया जाता है जिसमे अप्रवासी भारतियों को सम्मानित किया जाता है.


पुरस्कार  
नोबल पुरुस्कार २०१० :-  प्रसिध्द वैज्ञानिक एल्फ्रेड नोबल की पुण्यतिथि में 6 विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक को यह पुरुस्कार प्रतिवर्ष दिए जाते है.
  • चिकित्सा के क्षेत्र में :- टेस्ट ट्यूब बेबी पध्दति के जनक राबर्ट एडवर्ड को प्रदान किया गया.
  • भौतिकी के क्षेत्र में :- रुसी मूल के वैज्ञानिक आंद्रे जेम और कांस्टेंटनिन नोवोसेलोव को कार्बन के अति पतले द्विविमीय पदार्थ- ग्रेफेन के विकास के लिए दिया गया.   
  • रसायन के क्षेत्र में :- रिचर्ड हैक (अमेरिका), ईची. नेगिशी (जापान) और अकीरा सुजुकी (जापान) को संयुक्त रूप से केंसर के निदान में सहायक तत्त्व के कृत्रिम रूप से निर्माण और उसके विकास करने के लिए दिया गया.
  • अर्थशास्त्र के क्षेत्र में :- पीटर डायमंड (अमेरिका), डेल मार्टसन (अमेरिका) और क्रिस्टोफ़र पिस्सारैड्स (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से बेरोजगारी पर आर्थिक सिध्दांत देने के लिए प्रदान किया गया.  
  • साहित्य के क्षेत्र में :- मारियो वर्गास लओसा (पेरू) को उनके उनके स्पेनिस साहित्य के रचनात्मक लेखन के लिए दिया गया.
  • शांति के क्षेत्र में :-  चीन में मानवाधिकार समर्थक नेता लिऊ शिआओबो को वर्ष २०१० का पुरुस्कार दिया गया जिसके विरोध में चीन ने पुरुस्कार दिए जाने पर आपत्ति व्यक्त की है. 
* महात्मा गाँधी शांति पुरुस्कार २०१० :- प्रीमियर जान ब्राम्ब्री को वर्ष २००९ में विश्व धर्म संसद आयोजित करने में विशिष्ट भूमिका के लिए प्रदान किया गया.
* इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरुस्कार :- वर्ष २००९ के लिए यह पुरुस्कार संगीतकार ए.आर.रहमान और छत्तीसगढ़ स्थित रामकृष्ण मिशन को दिया गया.
* व्यास पुरुस्कार २०१० :- के.के.बिडला फाउंड़ेसन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरुस्कार वर्ष २००९ के लिए उपन्यासकार "अमरकांत" को उनकी रचना " इन्ही हथियारों से " के लिए प्रदान किया गया.
* दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार २०१० :- भारत सरकार द्वारा वर्ष १९६९ से प्रारंभ इस पुरुस्कार के तहत १० लाख नगद और स्वर्ण कमल दिया जाता है वर्ष २००९ के लिए यह पुरुस्कार फिल्म निर्माता डी.रामनायडू को दिया गया.
* मान बुकर पुरस्कार २०१० :- ब्रिटिश लेखक हावर्ड जैकबसन को उनकी रचना "फिन्कलर क्वेश्चन " के लिए वर्ष २०१० का मान बुकर पुरस्कार दिया गया. इसके तहत उन्हें ५० हज़ार पौंड दिए गए.
* अन्तराष्ट्रीय बिजनेस लीडर पुरस्कार २०१० यु.बी.समूह के प्रसिध्द उद्योगपति विजय माल्या को लन्दन में प्रदान किया गया.
* इंडिया साइंस पुरुस्कार २०१० प्रसिध्द सांख्यिकी  विशेषज्ञ सी.राधाकृष्णन को प्रदान किया गया. इसके अंतर्गत उन्हें २५ हजार रुपये नगद दिए जायेंगे.

खेल सम-सामयिकी 
* कल्पना देवी जुडो विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी. उन्होंने जुडो विश्व कप में कास्य पदक जीता.
* राजीव गाँधी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित एम्.सी.मेरिकोम ने विश्व मुक्केबाजी स्पर्धा में पांचवी बार स्वर्ण पदक जीता.

* आई.सी.सी.पुरुस्कार २०१० :-
सचिन तेंदुलकर
  • बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर :- सचिन तेंदुलकर 
  • बेस्ट टेस्ट क्रिकेट टीम ऑफ द ईयर :- इंडिया (भारत)
  • बेस्ट वनडे क्रिकेट टीम ऑफ द ईयर :- ऑस्ट्रेलिया
  • वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर :- डी.डीबिलियर्स (दक्षिण आफ्रिका)
  • बेस्ट टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर :- वीरेंद्र सहवाग (भारत)

प्रमुख व्यक्तित्व
ए.एन.तिवारी :- नए मुख्य सुचना आयुक्त बनाये गए. वे इस पद में दिसंबर २०१० तक रहेंगे.
पी.एल.पुनिया :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष बनाये गए.
राजीव कुमार :- फिक्की के नए महानिदेशक बनाये गए.
के.विजय कुमार :-  सी.आर.पी.एफ. के नए महानिदेशक बनाये गए.




द्वारा :- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र)

Tuesday

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

* लेसर (LASER - Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation ):- यह एक ऐसी युक्ति है जिसमे विकिरण से प्रेरित उत्सर्जन द्वारा एकवर्णीय प्रकाश प्राप्त किया जाता है. इन लेसर तरंगो की आवृति एक सामान होती है.
लेसर की खोज १९६० में थियोडोर मेनन (अमेरिका) ने की थी.

* ट्रेटर प्रौधोगिकी :- इस तकनीक का प्रयोग बहुजीन ट्रांसजेनिक फसलों (अनुवांशिक जीनों के प्रोसेस से निर्मित) के उत्पादन में किया जाता है l इस तकनीक से विकसित बीजों का अंकुरण तो हो जाता है लेकिन उसमे रूपांतरित लक्षण तब तक नहीं आते जब तक इनमे विशेष तौर से विकसित रसायनों का उपयोग न किया जाये.

* बायोमेट्रिक तकनीक :- यह तकनीक व्यक्ति को उसके शारीरिक एवं व्यावहारिक विशेषताओ, गुण तथा दोषों के आधार पर पहचानने, सत्यापित करने तथा मान्यता प्रदान करने की स्वचालित विधि है.  इसके अंतर्गत व्यक्ति का चेहरा, फिंगरप्रिंट, हथेली की रेखाएं, रेटिना, लिखावट, ब्लड पल्स, तथा आवाज की विशेषताओं की जांच की जाती है.

* रोबोटिक्स :- विज्ञान की वह तकनीक जिसके माध्यम से माईक्रोप्रोसेसर , कैमरा, और संवेदी यंत्रों से युक्त किसी संरचना को इस प्रकार संयोजित/नियंत्रित किया जाता है की वह एक स्वचालित मशीन के रूप में कार्य करता है.
१९१३ में सर्वप्रथम अमेरिका के वैज्ञानिकों ने " जार्ज " नमक रोबोट का निर्माण किया.

* स्टेम सेल तकनीक :- स्टेम सेल ऐसी मूलभूत कोशिकाएं होती है जिन्हें मानव शरीर के फेफड़े, त्वचा, आँख के रेटिना, मांसपेशियाँ, यकृत, मष्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, और ह्रदय आदि की लगभग २५० विभिन्न प्रकार की कोशिकयों या उतकों में विकसित या परिवर्तित किया जा सकता है.
इसे मानव शरीर में आसानी से प्रतिरोपित कर अनुवांशिक बीमारी सहित कई बिमारियों को ठीक किया जा सकता है.
भारत में स्टेम सेल तकनीक हेतु प्रथम अनुसंधान केंद्र के स्थापना हैदराबाद में की गई है.

* क्लोनिंग :- क्लोन वास्तव में एक जीव अथवा रचना है जो गैर-यौनिक विधि द्वारा एकल जनक (माता-पिता में से कोई एक) से व्युत्पन्न होता है. इस तकनीक में सर्वप्रथम कोशिका से नाभिक को यांत्रिक विधि द्वारा निकाल लिया जाता है और फिर नाभिक रहित अंडाणु में प्रवेश कराया जाता है अंततः पूर्ण विकसित अंडाणु को प्रतिनियुक्त माँ (Sarrogate Mother) के गर्भ में आरोपित कर दिया जाता है. इस प्रक्रिया के साथ ही गर्भाधान, बच्चे का विकास और जन्म की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है.. क्लोन पैदा करने की इस तकनीक को क्लोनिंग कहते है.

* जैविक कृषि :- कृषि की वह पध्दति जिसमे खेतों की जुताई और उत्पादन में वृध्दि के लिए उन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है जिनसे मृदा की जीवन्तता भी बनी रहे और पर्यावरण को भी नुकसान न हो.  इस तकनीक में मृदा को भौतिक तत्त्व न मानकर जैविक माना जाता है और रसायन विहीन खेती की जाती है.

* ग्लोबल वार्मिंग :- ग्रीन हाउस गैसों (क्लोरोफ्लोरोकार्बन, कार्बन डाईआक्साइड, मीथेन, नाईट्रस आक्साइड आदि) की बढती सांद्रता से पृथ्वी के वायुमंडलीय तापमान में जो वृध्दि हो रही है उसके परिणामस्वरूप ग्लेसियरों के पिघलने का खतरा है जिससे समुद्रों में जल का स्तर बढ़ जायेगा. तापमान वृध्दि की इस प्रक्रिया को ग्लोबल वार्मिंग कहते है.
विश्व में सर्वप्रथम ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पापुआ न्यू गिनी देश का एक द्वीप डूब गया है.

* ई-अपशिष्ट / ई-कचरा :- इलेक्ट्रोनिक उत्पादों के ख़राब होने के उपरांत उनका विनिष्टीकरण पूर्ण वैज्ञानिक पध्दिती से नहीं हो पाता परिणामतः इसमें से निकलने वाले रेडियोधर्मी विकिरण पर्यावरण और जीव जगत के लिए नुकसानदायक होते है... कई विकसित देश डंपिंग के द्वारा इन अनुपयोगी उत्पादों को अल्पविकसित देशों में भेज देते है जिससे भू-गर्भिक जल संसाधन प्रदूषित हो गए है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिशा में सकारात्मक पहल कर अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने का निर्णय किया है.

* 3G तकनीक :- यह ३री पीढी की संचार तकनीक है जिसके माध्यम से हाईस्पीड इन्टरनेट, तीव्र डाटा सम्प्रेषण दर, वीडियो कॉल, आधुनिक मल्टीमीडिया सुविधायों के साथ साथ मोबाइल टीवी की सुविधा भी उपलब्ध होगी.
भारत में सर्वप्रथम इस तकनीक का प्रारंभ बीएसएनएल कंपनी ने किया है.

Friday

सम-सामयिकी, अक्टूबर २०१०

राष्ट्रीय घटनायें
* 19वे राष्ट्रमंडल खेलों का प्रारंभ (3 अक्टू. 2010 से 14 अक्तू. 2010 तक) पहली बार भारत (दिल्ली) में किया गया. राष्ट्रमंडल खेलों का शुभंकर "शेरा" है. इसमें विश्व के 71 देशों ने भाग लिया.
* राष्ट्रमंडल खेलो के लिए थीम गान " जियो उठो बढ़ो जीतो " संगीतकार ए.आर.रहमान ने तैयार किया.
* अयोध्या विवाद में लखनऊ हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ (एस.यु.खान, सुधीर अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा) ने विवादित भूमि के एक-एक तिहाई हिस्से को तीनों पक्षों (रामलला ट्रस्ट, निर्मोही अखाडा, वक्फ बोर्ड) के  बीच बांटने का निर्णय लिया.
* देश में बहुप्रतिष्ठित "आधार" योजना (राष्ट्रीय पहचान पत्र हेतु) के तहत प्रथम विशिष्ट पहचान संख्या महाराष्ट्र की रंजना सोनावाड़े (तेम्भली, जिला-नंदुरबार) के नाम से जारी किया गया.
* भारत में मुद्रास्फीति की दर मापने के लिए आधार वर्ष सूचकांक २००४-०५ किया गया है
  • अरूप राय चौधरी - राष्ट्रीय ताप विद्युत् गृह (NTPC) के नये  चेयरमेन बनाये गए.
  • कुंदन व्यास - वर्ष २०१०-११ के लिए इंडियन न्यूज़ पेपर सोसाइटी का अध्यक्ष बनाया गया.
  • पी.जे.थामस को नया केंद्रीय सतर्कता आयुक्त बनाया गया. वे प्रत्युष सिन्हा का स्थान लेंगे.
  • एन.श्रीनिवासन - चेन्नई सुपर किंग के मालिक एन.श्रीनिवासन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष बनाया गया.
  • टी.के.विश्वनाथन- लोकसभा के नये महासचिव बनाये गए.
  • विनीत जैन - प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के चेयरमेन बनाये गए.
अंतर्राष्ट्रीय घटनायें
  • आस्ट्रेलिया में नये चुनाव के पश्चात् " जूलिया गिलार्ड " ऑस्ट्रेलिया की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी.
  • " आपरेशन ईराकी फ्रीडम " अमेरिका द्वारा ईराक में चलाया जा रहा था जिसका अधिकृत रूप से समापन कर दिया गया है.
  • स्विट्जरलैंड के जोसेफ डीस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के ६५वे अधिवेशन के लिए अध्यक्ष बनाया गया.
  • श्याम श्रीनिवास को अमेरिका के प्रमुख निजी बैंक " फेडरल बैंक " का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया.
  • संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा नवनिर्मित " यू.एन.विमन " का प्रमुख चिली की पूर्व राष्ट्रपति " मिशेल बेशलेट " को बनाया गया. यह अभिकरण महिलायों की उत्थान हेतु समस्त विश्व में कार्य करेगा.
पुरूस्कार :-
५७वे राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार:-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म = कुट्टी स्रांक (मलयालम, निर्देशक- शाजी कारन )
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता = अमिताभ बच्चन ( फिल्म- पा )
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री = अनन्या चटर्जी (अबोहोमन, बंगला)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक = रितुपर्णो घोष (अबोहोमन, बंगला)
* दादा साहब फाल्के पुरस्कार : वर्ष २००९ के लिए फिल्म क्षेत्र का प्रसिध्द दादा साहब फाल्के पुरस्कार फिल्म निर्माता " डी. रामानायडू " को दिया गया. इसके तहत उन्हें १० लाख रूपये और शाल प्रदान किया गया.

विविध
* सचिन तेंदुलकर को भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टेन के मानद उपाधि से सम्मानित किया गया.
* मिताली राज (महिला क्रिकेटर) आई.सी.सी. की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रही. 
* मध्य प्रदेश में लोक सेवा गारंटी क़ानून पारित किया गया जिसमे विभिन्न बिभागों की २६ सेवाओ को एक निश्चित समय सीमा में हल किया जाना अनिवार्य है. म.प्र. भारत का प्रथम राज्य है जिसने अनिवार्य सेवा के लिए कानून का निर्माण किया.
* निजी क्षेत्र  के आई.सी.आई.सी.आई.(ICICI) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को बैंकिंग नियमो के उचित अनुपालन न करने के कारण रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ५ लाख रूपये की पेनाल्टी लगाई.
* एम्. सी. मेरिकोम ने विश्व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता.
* सुशील कुमार विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने.
* कल्पना देवी विश्व जुडो स्पर्धा में पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी.
* गगन नारंग (शूटिंग), लन्दन ओलंपिक (2012) के लिए क्वालीफाई करने वाले प्रथम भारतीय बने. 
* पी.टी.ऊषा को अर्जुन पुरस्कार (राष्ट्रीय खेल) की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया.
* विद्या स्टोक्स को हांकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया.
* भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) द्वारा वर्ष २०१२ में सूर्य के अध्ययन के लिए भेजे जाने वाले अभियान को "मिशन आदित्य" नाम दिया गया है.

* ६४वी. संतोष ट्राफी राष्ट्रीय फ़ुटबाल प्रतियोगिता प.बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर जीती.


द्वारा: विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र.)

Monday

महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य (प्राचीन भारतीय इतिहास)

  • महात्मा गौतम बुध्द को शाक्यमुनि एवं तथागत के नाम से भी जाना जाता है.
  • गौतम बुध्द का जन्म " लुम्बनी " में तथा परिनिर्माण " कुशीनगर " में हुआ था.
  • बौध्ध साहित्यों की भाषा मुख्यतः पाली थी.
  • गौतम बुध्द का प्रथम उपदेश "धर्मचक्रप्रवर्तन" कहलाता है.
  • मध्य एशिया और चीन में बौध्ध धर्म के प्रचार का श्रेय " कनिष्क " को जाता है.
  • जैन धर्म में वर्णित त्रिरत्न  १) सम्यक श्रध्दा  २) सम्यक ज्ञान  ३) सम्यक आचरण
  • जैन धर्म ग्रन्थ प्राकृत भाषा में  लिखे गये है.
  • हर्यंक वंश का संथापक "बिम्बिसार" बुध्द का समकालीन था.
  • अजातशत्रु के शासनकाल में 483 ई.पू. प्रथम बौध्ध संगीति का आयोजन किया गया.
  • पाटलीपुत्र  नगर की स्थापना हर्यंक वंश के शासक उदयन ने की थी.
  • द्रविड़ वैष्णव भक्त अलवार कहलाते है.
  • सिकंदर के आक्रमण के समय भारत का शासक "धनानंद" था.
  • मौर्य वंश का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य ने भारत में प्रथम अखिल भारतीय राज्य की स्थापना की.
  • जूनागढ़ स्थित "सुदर्शन झील" का निर्माण चन्द्रगुप्त मौर्य ने किया था.
  • अशोक ने राज्याभिषेक के 8वे वर्ष में कलिंग युध्द (261ई.पू.) से द्रवित होकर बौध्द धर्म स्वीकार कर लिया.
  • मौर्य शासक अशोक को बौध्द धर्म से दीक्षित करने वाला भिक्षु "उपगुप्त" था.
  • अशोक के अधिकांश शिलालेखों की लिपि  " ब्राम्ही " है जबकि कुछ खरोष्ठी लिपि में है.
  • अजंता की गुफाएं (महाराष्ट्र) बौध्द और जैन धर्म से भी सम्बंधित है.
  • गुप्त वंश का संस्थापक " श्रीगुप्त " था जिसके सबसे प्रतापी राजा समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियन कहते है.
  • समुद्रगुप्त के दरबारी कवि हरिषेण ने उनकी सफलताओं का वर्णन इलाहबाद प्रशस्ति में किया है.
  • आयुर्वेद का विद्वान एवं चिकित्सक " धन्वन्तरी " चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार में था.
  • नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कुमारगुप्त ने की थी. नालंदा को 12वी सदी में  मुहम्मद गौरी के सेनापति बख्तियार खिलजी ने नष्ट कर दिया था.
  • पाल वंश का शासक गोपाल (750ई.) था इसी वंश के धर्मपाल ने " विक्रमशिला विश्वविद्यालय (भागलपुर, बिहार) " की स्थापना की थी.
  • चालुक्य वंश के पुलकेशिन-II ने हर्षवर्धन को नर्मदा के तट पर पराजित किया जिसका उल्लेख एहोल प्रशस्ति में है.
  • चोल वंश के शासक राजराज-I ने तंजौर (तमिलनाडु) में वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण किया. 
  • महाबलीपुरम के रथ मंदिर का निर्माण " नरसिंहवर्मन-I " ने किया था.


द्वारा:- विवेकानंद उर्जा पुंज, जबलपुर (म.प्र.)

Thursday

प्रमुख राष्ट्रीय योजनायें

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन :- देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2007-08 में प्रारंभ इस योजना के तहत तकनीकी विकास एवं कृषि प्रबंधन द्वारा चावल, गेहूं ,और दलहन के उत्पादन में वृद्धि करना है.

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना :- इस योजना की अवधि अगस्त 2009 से 2012 तक होगी जिसमे कृषि व इससे सम्बंधित क्षेत्रों में 4% वार्षिक वृद्धि प्राप्त करने का लक्ष्य है.

आम आदमी बीमा योजना :- अक्तूबर 2005 से प्रारंभ इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन परिवारों के मुखिया को दुर्घटना में मौत, आंशिक या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में बीमा सुरक्षा प्रदान की जाती है.

महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम :- "मनरेगा" नाम से प्रचलित इस योजना के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार के एक सदस्य के लिए न्यूनतम 100 दिनों का रोजगार सृजित किया जायेगा अन्यथा उन्हें 100 के कार्य का वेतन दिया जायेगा. भारत में ग्रामीण क्रांति की जनक इस योजना को वर्ष 2006 से प्रारंभ किया गया था.

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन :- वर्ष 2005 से प्रारंभ इस योजना के तहत सुदूरतम ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है. योजना में स्वास्थ्य के साथ साथ पेयजल, सफाई,पोषाहार  और बुनियादी सुविधायों में ध्यान दिया जायेगा.

भारत निर्माण योजना :- ग्रामीण क्षेत्रों में अवसंरचना और बुनियादी सुविधाएँ निर्मित करने के लिए 2005-06 में प्रारंभ इस योजना के 6 मुख्य घटक है - १) विद्युतीकरण  २) ग्रामीण सड़कें  ३) पेयजल उपलब्धता  ४) ग्रामीण आवास   ५) सिंचाई क्षमता  ६) टेलीफोन व्यवस्था

निर्मल ग्राम पुरस्कार योजना :- वर्ष 2003 से प्रारंभ इस योजना के तहत शत-प्रतिशत खुले में मल-त्याग रहित वातावरण के निर्माण में विशिष्ट कार्य करने वाली पंचायती राज संस्थाओं (ग्राम) पुरुस्कार दिया जाता है.

जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन :- दिस. 2005 से प्रारंभ इस योजना के तहत राज्यों की राजधानी सहित भारत के ६३ प्रमुख नगरों में नागरिक सुविधायों के विस्तार, पेयजल उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था, आवास एवं जल-मल निकास के कार्य किये जायेंगें.

मध्यांन भोजन योजना :- मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन शिक्षा विभाग द्वारा सन 1995 से प्रारंभ इस योजना के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थी को दोपहर का भोजन विद्यालय में मुफ्त उपलब्ध किया जायेगा जिससे स्कूल में विद्यार्थी की संख्या और उनके पोषण स्तर में सुधार पाया गया है.

Monday

भारतीय युध्दों का इतिहास

* हाइडेस्पीस का युध्द (326 ई.पू.) :- यूनान के आक्रमणकारी शासक सिकंदर और पंजाब के राजा पुरु के बीच झेलम नदी के तट पर लड़ा गया जिसमे पुरु पराजित हुए लेकिन सिकंदर ने उसकी वीरता से प्रभावित हो आगे बढ़ने से इन्कार कर दिया और वापस लौट गया .

* कलिंग युध्द (261 ई.पू.):- मौर्य शासक अशोक और कलिंग (उड़ीसा) के राजा के बीच हुआ लेकिन युध्द में मारे गए लोगों को देखकर अशोक का ह्रदय परिवर्तन हुआ और उसने कभी भी युध्द न करने का प्रण कर बौध्द धर्म अपना लिया.

* तराइन का प्रथम युध्द (1191ई.) :- मोहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच हुआ जिसमे पृथ्वीराज ने गौरी को पराजित किया था.

* तराइन का द्वितीय युध्द (1192ई.):- मोहम्मद गौरी और पृथ्वीराज चौहान के बीच हुआ जिसमे पृथ्वीराज को   को पराजित कर गौरी ने भारत में मुस्लिम राज्य की स्थापना की.

* पानीपत का प्रथम युध्द (1526):- आक्रमणकारी मुग़ल शासक बाबर और दिल्ली के सुल्तान इब्राहीम लोधी के बीच हुआ जिसमे बाबर ने विजय प्राप्त कर मुग़ल वंश की नीवं भारत में रखी.

* खानवा का युध्द (1527) :- मेवाड़ के राणा सांगा और बाबर के बीच हुआ जिसमे बाबर ने सांगा को हराया. राजपूत राज्य कमजोर हुआ.

* पानीपत का द्वितीय युध्द (1556) :- अकबर के सेनापति बैरम खान और हिन्दू शासक हेमू के बीच हुआ जिसमें हेमू पराजित हो गया.

* हल्दीघाटी का युध्द (1576) : राणा प्रताप द्वारा अकबर का आधिपत्य न स्वीकारने के कारण हुआ जिसमे राणा प्रताप ने बहादुरी से युध्द किया लेकिन अंततः परास्त हो गया.

* प्लासी का युध्द (1757):- बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और  अंग्रेज सेनापति क्लाइब के बीच हुआ जिसमे मीर जाफर और रायदुर्लभ के असहयोग के चलते सिराजुदौला हार गया. भारत में अंग्रेजी शासन की नीवं रखी.

* वांडीवाश का युध्द (1760) :- दक्षिण भारत मे फ़्रांसिसी एवं अंग्रेजों के बीच हुआ जिसमे फ़्रांसिसी पराजित हो गए और भारत में उनका शासन समाप्त हो गया.

* पानीपत का तृतीय युध्द (1761) :- अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को पराजित किया और इससे भारत में मराठा शक्ति क्षीण हो गयी.

* बक्सर का युध्द (1764) :- अंग्रेजों ने मीर कासिम (बंगाल का नवाब), शुजाउद्दौला (अवध का नवाब) एवं शाह आलम-II की संयुक्त सेना को पराजित किया और भारत में सर्वशक्तिशाली हो गए.



द्वारा :- विवेकानंद उर्जा पुंज , जबलपुर (म.प्र)